Friday, September 4, 2026

केदारनाथ मार्ग पर जंगलचट्टी के पास पहाड़ से गिरा मलवा बोल्डर, दो यात्रियों की दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पुलिस के अनुसार पहाड़ से केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज जंगलचट्टी गधेरे के पास ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र में आवागमन कर रहे यात्री/डण्डी/कण्डी संचालक इसकी चपेट में आ गये,

इस घटनाक्रम की सूचना पर चौकी जंगलचट्टी से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ मौके पर पहुंचे और खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार 3 व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनमे से एक महिला तथा 02 पुरूष श्रद्धालु शामिल हैं, इनको गौरीकुण्ड के लिए रैफर किया गया है, जबकि 02 व्यक्तियों की मौत हुई है। सभी घायलों और मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा यात्रा को सुचारू रूप से चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.