Friday, September 4, 2026

ऑपरेशन प्रहार: एसएसपी अजय गणपति खुद उतरे सड़कों पर, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत शुक्रवार शाम स्वयं मैदान में उतरकर विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया।

एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र, मुख्य बाजार, रम्पुरा एवं अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, मुख्य चौराहों और बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

एसएसपी ने कहा कि पैदल गश्त केवल ईंधन बचत का माध्यम नहीं, बल्कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करने, क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने का प्रभावी तरीका है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध व्यक्तियों, उपद्रवियों, नशाखोरों एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनपद की शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा तथा “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार की ईंधन बचत मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक पैदल गश्त के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे जहां ईंधन की बचत होगी, वहीं पुलिस की जमीनी मौजूदगी भी और अधिक प्रभावी बनेगी।

इस अभियान के दौरान आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ, जबकि असामाजिक तत्वों में पुलिस का स्पष्ट खौफ देखने को मिला। पुलिस प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस तरह के पैदल गश्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.