Friday, September 4, 2026

यहां डॉक्टरों से अभद्रता पर ओपीडी ठप, मरीज परेशान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,सितारगंज। निशुल्क मेडिसिन वितरण को लेकर एक युवक ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवक ने फार्मासिस्ट, चिकित्सा प्रभारी आदि से अभद्रता की। इससे गुस्साए समस्त डॉक्टर ने कार्यबहिष्कार कर ओपीडी ठप कर दी। इस वजह से अस्पताल परिसर पहुंचे सैकड़ों मरीजों को बिना चिकित्सा लाभ के वापस लौटना पड़ा। डॉक्टरों का आरोप है कि आरोपी युवक स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित कर रहा हैं।

शुक्रवार को उप जिला चिकित्सालय में विभिन्न डॉक्टर ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं संचालित कर रहे थे। तभी एक ग्रामीण युवक निशुल्क मेडिसिन वितरण काउंटर पर पहुंचा। इस दौरान युवक का मेडिसिन वितरण को लेकर वहां तैनात प्रशिक्षु फार्मासिस्ट और कर्मचारियों से विवाद हो गया। युवक का आरोप था की दवा के रैपर पर मेडिसिन की डोज सार्वजनिक रूप से अंकित की जाए। आरोप है कि इस दौरान युवक ने मौके पर विवाद कर दिया। युवक मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। सूचना पर पहुंचे चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुलदीप सिंह यादव ने युवक से समस्या के बारे में जानकारी ली। आरोप है कि युवक डॉक्टर से भी अभद्र व्यवहार कर उलझने लगा। इसके बाद ओपीडी में तैनात समझ डॉक्टर स्टाफ और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए उन्होंने आरोपी युवक के दुव्यवहार से रोषित होकर ओपीडी सेवाएं ठप कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को अस्पताल परिसर से हिरासत में ले लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि आए दिन अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ के दुर्व्यवहार किया जा रहा है। जबकि डॉक्टर नियमित आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर स्टाफ और कर्मचारियों के साथ दुव्यवहार रोकने के लिए विधिक कार्रवाई कराई जाएगी। इधर ओपीडी सेवाएं बंद होने से अस्पताल परिसर में उपचार कराने पहुंचे गंभीर, सामान्य मरीजों के साथ गर्भवती महिलाओं को हल्कान होना पड़ा। समस्त मरीज बिना उपचार कराएं वापस लौट गए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.