Friday, September 4, 2026

पंतनगर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन काउंसिलिंग 21 जुलाई से प्रारम्भ

Share

Advertisement

सशक्त उत्तराखंड,पंतनगर।  गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर एवं एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसिलिंग 21 जुलाई से प्रारम्भ होगी।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ए.के. उपाध्याय ने बताया कि ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया 21 से 24 जुलाई, 2026 तक संचालित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्नातक स्तर पर बी.एससी. (कृषि) में उत्तराखण्ड के अभ्यर्थियों के लिए 130 नियमित एवं 46 पेमेंट सीटें, बी.वी.एससी. एंड ए.एच. में 65 नियमित एवं 24 पेमेंट सीटें, बी.एससी. कम्युनिटी साइंस में 70 नियमित एवं 10 पेमेंट सीटें, बी.एफ.एससी. (फिशरीज) में 24 नियमित एवं 4 पेमेंट सीटें, बी.टेक. फूड टेक्नोलॉजी में 15 नियमित एवं 15 पेमेंट सीटें तथा बी.टेक. बायोटेक्नोलॉजी में 20 नियमित एवं 20 पेमेंट सीटों के लिए ऑनलाइन विकल्प भरे जाएंगे।
डॉ. उपाध्याय ने बताया कि अभ्यर्थियों को उनकी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक एवं मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्नातकोत्तर एवं एमसीए पाठ्यक्रमों में भी विभिन्न विषयों की उपलब्ध सीटों के अनुसार ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न की जाएगी।
उन्होंने अभ्यर्थियों से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रवेश से संबंधित विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश एवं काउंसिलिंग प्रक्रिया विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.gbpuat.ac.in पर उपलब्ध है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.