Friday, September 4, 2026

यहां खाई में गिरने से एक व्यक्ति की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। यहां शनिवार सुबह थाना त्यूणी क्षेत्र में कांडा बैंड से नीचे, शिव मंदिर बैंड के पास एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गईं।सूचना पर थानाध्यक्ष अश्वनी बलूनी के नेतृत्व में पुलिस बल और राहत-बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ टीम को भी घटना की जानकारी दी गई।

घटनास्थल पर वाहन सड़क से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा मिला। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय महेश थापा के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की मदद से अन्य संभावित सवारियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल वाहन के आसपास और कोई व्यक्ति नहीं मिला।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.