Saturday, September 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा किच्छा नगर मंडल ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में चलाया पौधारोपण अभियान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा:- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल द्वारा आज पीएम श्री राजकीय हाई स्कूल किच्छा परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधे रोपे। पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पीपल, नीम, अर्जुन, बेल, अमरूद समेत छायादार, फलदार और औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना एवं भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करना था।

पूर्व विधायक श्री राजेश शुक्ला ने इस अवसर पर कहा विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक प्रतीकात्मक दिवस नहीं, बल्कि यह हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए हमें अधिकाधिक पौधे लगाने चाहिए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं लेनी चाहिए। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, जल और हरियाली छोड़ जाना ही सच्चा सेवा कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पर्यावरणीय संतुलन और हरित विकास को प्राथमिकता दे रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता इस दिशा में जन-जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, सुरेंद्र चौधरी, संजीव खन्ना, देवेंद्र शर्मा, सुभाषित बिष्ट, महामंत्री मुकेश कोली, मलकीत सिंह, अमरनाथ कश्यप, प्रताप सिंह, मूलचंद राठौर, धनीराम, रमन कोली, संजीव खन्ना, सुरेंद्र चौधरी, दिलीप जीना, गुलशन कुमार, चूड़ामणि सागर, आरती दुबे, कविता मान, शैली फुटेला, सुनीता गंगवाल, मधु गुप्ता, अंजनी सोनी, गुलशन कुमार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.