Friday, October 9, 2026

रम्पुरा के युवक बब्लू कोली की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर विधायक शिव ने परिजनों से मुलाक़ात कर ढाढ़स बाधा व मुख्यमंत्री राहत कोष व सड़क दुर्घटना मुआवजा दिलवाने हेतु किया आश्वासत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गत रात्रि गाबा चौक के पास डंपर की चपेट में आने से रम्पुरा निवासी 22 वर्षीय बब्लू कोली पुत्र हेमराज कोली कि सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई थी, तो वही विधायक शिव अरोरा आज पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचकर मृतक बब्लू के परिजनों से मुलाक़ात कर उनको ढाढ़स बाधा व इस दुःख की घड़ी में परिजनों क़ो हिम्मत रखने का हौसला दिया।

वही विधायक शिव अरोरा ने मौके पर शव का अविलम्ब पोस्टमार्टम हेतु अधिकारियो क़ो निर्देशित किया, साथ ही सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के चलते विधायक शिव अरोरा ने एआरटीओ से दूरभाष पर वार्ता कर मुआवजा दिलाने की प्रकिया में रिपोर्ट तैयार करने व पुलिस क़ो भी इसको लेकर रिपोर्ट तैयार करने हेतु निर्देशित किया, जिससे मृतक बब्लू जो परिवार में बड़ा था परिजनों का गुजर बसर कर रहा था उसके जाने से परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हुआ। जबकि उसके पिता की मानसिक हालत सही नहीं बताई जाती ऐसे में विधायक ने भरोसा दिया सड़क दुर्घटना में मृत्यु के चलते परिवार क़ो मुआवजा दिलवाया जायेगा।

साथ ही परिवार क़ो विधायक ने कहा मृतक बब्लू की भरपाई नहीं की जा सकती मगर परिवार पर आर्थिक संकट जैसी स्थिति उत्पन्न न हो उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से भी आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासत किया। वही अचानक आये इस संकट परिवार गहरे सदमे में है विधायक अरोरा ने मानवीय रूप दिखाते हुऐ मृतक बब्लू के भाई क़ो अपनी ओर से व समाजसेवीयों द्वारा आर्थिक मदद भी की,जिससे संस्कार व अन्य गतिविधि की जा सके।

विधायक शिव अरोरा बोले बब्लू बहुत होनहार युवा नौजवान था उसका जाना बहुत दुःखद है इसकी भरपाई नहीं की जा सकती मग़र उन्होंने परिवार क़ो मुलाक़ात कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिया ओर उनके साथ खड़े होने की बात कही।

इस दौरान पार्षद गिरीश पाल,समाजसेवी सुशील गाबा,डॉ महेश कोली, राज कोली, चन्द्रसेन चंदा, चंद्रपाल कोली, डंम्पी कोली, रामवचन, शिवकरन, सुदामा कोली, हरदेव, सुखलाल, मुकेश कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.