Saturday, September 5, 2026

विधायक शिव अरोरा के जन्मदिवस पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में उमड़ा जनसैलाब, रामलीला मैदान भूतबंगला, धर्मनगर , ट्रांजिष्ट केम्प क्षेत्र मे आयोजित हुए जनआशीर्वाद कार्यक्रम में हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा के विधायक शिव अरोरा का जन्मदिवस गुरुवार को पूरे विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व जनसमर्थन, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठानों से लेकर विशाल जनआशीर्वाद सभाओं तक दिनभर चले कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में लोगों ने सहभागिता कर विधायक अरोरा को जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, महिला शक्ति, युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

जन्मदिवस कार्यक्रमों का शुभारंभ पांच मंदिर में 29 जुलाई को आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं पूजा-अर्चना से हुआ। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि, विकास, शांति और जनकल्याण की कामना की गई। धार्मिक वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधायक शिव अरोरा के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामनाएं कीं।

इसके उपरांत गुरुवार को भूतबंगला रामलीला मैदान में विशाल जनआशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों लोगों ने विधायक शिव अरोरा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, तलवार भेट कर बड़ी माला से स्वागत किया। इस अवसर पर पारंपरिक सम्मान के प्रतीक स्वरूप उन्हें गद्दा व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जोरदार नारों और तालियों की गूंज के बीच विधायक के प्रति अपना स्नेह, विश्वास एवं समर्थन व्यक्त किया।

इसके बाद सिटी क्लब में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में महिला कार्यकर्ताओं ने विधायक शिव अरोरा का आत्मीय अभिनंदन किया। महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

वहीं रुद्रपुर ग्रामीण क्षेत्र के धर्मनगर में आयोजित विशाल जनआशीर्वाद कार्यक्रम एवं भंडारे में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का अनूठा दृश्य देखने को मिला। भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर विधायक के उज्ज्वल भविष्य एवं क्षेत्र के निरंतर विकास की कामना की।

इसके पश्चात ट्रांजिट कैंप स्थित नारायण कॉलोनी में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ विधायक शिव अरोरा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए विधायक के समर्थन में जोरदार नारे लगाए तथा उनके दीर्घ एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

दिनभर चले इन कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने विधायक शिव अरोरा को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में रुद्रपुर विधानसभा में हुए विकास कार्यों, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान तथा जनता के बीच उनकी सक्रिय उपस्थिति की सराहना की। जनआशीर्वाद कार्यक्रमों में उमड़ी भारी भीड़ ने यह संदेश दिया कि विधायक शिव अरोरा को क्षेत्र की जनता का व्यापक स्नेह, विश्वास और समर्थन प्राप्त है।

इस अवसर पर विधायक श्री शिव अरोरा ने सभी नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन्मदिवस पर मिला जनता का अपार स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि वे रुद्रपुर विधानसभा के समग्र विकास, जनकल्याण और प्रत्येक नागरिक की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा और शक्ति है तथा इसी विश्वास के बल पर विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।

 

 

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, दर्जा मंत्री उत्तम दत्ता,जिला महामंत्री तरुण दत्ता, उपाध्यक्ष शालनी बोरा, उपेंद्र चौधरी, सुरेश कोली, पंजाबी महासभा प्रदेश महामंत्री राजकुमार फूटेला, उपाध्यक्ष राजेश डाबर, जिला अध्यक्ष पंकज बांगा, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, विजय जग्गा, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, धीरेश जगदीश विश्वास, अनिल शर्मा, अमित नारंग, रोशन अरोरा, रश्मि रस्तोगी, प्रीति धीर, हरनाम चौधरी, केपी राठी, राजेश बजाज, जीतेन्द्र संधू, बिट्टू मिश्रा, बिट्टू शर्मा, प्रमोद शर्मा, एमपी मौर्य, राजेंद्र राठौर,सचिन मुंजाल, डॉ सीमा अरोरा, शौर्य अरोरा, जगदीश तनेजा, सुशील गाबा, सुनील यादव, अनमोल विर्क, किरण विर्क, मोहित कक्कड़, सुषमा अग्रवाल, धीरेन्द्र मिश्रा, प्रीति धीर, कैलाश राठौर, मुकेश रस्तोगी, सोनू अनेजा, यमन बब्बर, मयंक कक्कड़, विक्की वाल्मीकि, नमन चावला, जसवंत गंगवार, मनमोहन वाधवा, रवि सिड़ाना, राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, वीनू कुमार, नरेश उप्रेती, नितेश गुप्ता, शंकर विश्वास आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.