Friday, September 4, 2026

संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती पर विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा में उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। संत शिरोमणि महान संत कबीर दास की जन्म जयंती के अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने रमपुरा स्थित कबीर दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।

विधायक शिव अरोरा बोले आज पूरा देश महान संत कबीर दास की जयंती को मना रहा है तो वहीं इसी के चलते रमपुरा जहां अधिकांश लोग कबीरपंथी विचारधारा और उनके अनुयायी है, ऐसे संत की जयंती के अवसर पर उनको माल्यार्पण कर याद किया।

विधायक बोले कबीर दास द्वारा रचित रचना ओर एक एक बोल जीवन को जीने के सार को दर्शाते है ओर उनके एक एक दोहे शिक्षा के क्षेत्र मे हमको आज भी पढ़ने मे आते है।

ऐसे संत को आज पुरा देश उनकी जयंती पर नमन कर रहा है तो वही रमपुरा कबीर पंथी विचार धारा को मानने वाले बड़ी संख्या मे रहते है जिनकी संत कबीर दास मे बहुत आस्था है।

ऐसे संत की कृपा सभी अनुयायी पर बनी रहें ओर उनके दिखाए मार्ग पर हम आगे चल सके।

इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, मुकेश पाल गिरीश पाल, धर्म सिंह कोली,राज कोली,नाथूलाल, परमेश्वरी कोली, चन्द्रसेन कोली, खुसबू, राम प्रकाश, किशन कोली, जीतेन्द्र मौर्य, छाया शर्मा, सन्नी पासवान आदि लोग मौजूद रहे,

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.