Friday, September 4, 2026

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का रुद्रपुर पहुंचने पर बगवाड़ा में गाजे बाजों के साथ गर्मजोशी से किया जोरदार स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का आज दोपहर रुद्रपुर पहुंचने पर बगवाड़ा में गाजे बाजों के साथ गर्मजोशी से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बगवाड़ा स्थित कांग्रेस नेता विक्रम सिंह विर्क के निवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से विस्तृत संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने और भाजपा सरकार को उऽाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जुटने का आ“वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बदहाल स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था से त्रस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर पेट्रो पदार्थों की बचत के लिए भाजपा महज दिखावे की राजनीति कर रही है। भाजपा के दांत दिखाने के और व खाने के कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि जनहित में तेल बचाना सही है परंतु भाजपा के मंत्री स्वयं इलैक्ट्रोनिक वाहन पर सवार होकर निकलते हैं साथ ही इसकी वीडियों बनाने के लिए कई कार्यकर्ता कारों में सवार होकर उनके साथ होते हैं। इसे सिर्फ दिखावा ही कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है। कार्यकर्ताओं में अलग अलग विचार हो सकते हैं परंतु इसे विवाद नहीं कहा जा सकता है। श्री गोदियाल ने कहा कि असली विवाद तो इस समय सरकार और गदरपुर के विधायक के मध्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में हर नागरिक को मौलिक अधिकार दिये गये हैं। परंतु जब कोई उनके अधिकारों का हनन कर उत्पीड़न करता है तो यह गलत है। श्री गोदियाल ने कहा कि आज भारत की अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मे ं कांग्रेस शासन के दौरान पैट्रो पदार्थों व गैस की कीमत आज के मुकाबले काफी कम थीं। लेकिन आज आम जनता को बढ़ती महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखण्ड में एतिहासिक जीत हासिल करेगी।

 

इस दौरान पूर्व मंत्री एवं किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी , राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, विक्रमजीत सिंह विकी, हरभजन सिंह विर्क, जहांगीर कुरैशी, मदन मोहन शर्मा, परिमल राय, सुमित्तर भुल्लर, नव तेजपाल सिंह, देवेंद्र शाही, जनार्दन सिंह, दर्शन कोली, गुरदास कालड़ा, सर्वेश सिंह, संजय ठुकराल, ललित सिंह बिष्ट, अजय नारायण सिंह, सुनील चुग, सुखवंत सिंह विर्क, केरू मंडल, गौरव खुराना पार्षद, जितेश शर्मा पार्षद, गौरव गिरी पार्षद, बाबू खान पार्षद, परवेज कुरैशी पार्षद, इंद्रजीत सिंह पार्षद, लाला पार्षद, सुनीता कश्यप, कलावती, मोनिका ढाली, संजय जुनेजा, प्रदीप यादव, रणजीत सिंह, लक्ष्मण दास बांगा, गौतम घरामी, दिनेश कोली, रामसेवक कोली, आशीष श्रीवास्तव, दानवीर कोली, गब्बर कोली, राजू गुप्ता, एन यू खान, नासिर खान, अवतार सिंह, बलजिंदर सिंह, कमला प्रसाद, दिलीप सिंह बिष्ट, राजेंद्र दास, मनप्रीत, प्रताप नारायण सिंह, रामकुमार सिंह, पूजा, अफसर कुरैशी, मौसिन कुरैशी, ओमप्रकाश दुआ, जुनैद ,अश्विनी, राजेश सिंह पूर्व पार्षद ,विशाल वर्मा, कुलदीप, बॉबी यादव, आकाश, मनीष गंगवार ,कर्मवीर सिंह, नंदकिशोर गंगवार, लोकेश यादव, मोंटू वाधवा, निखिल यादव, सचिन वर्मा, इम्तियाज अली, फरीद अहमद मंसूरी, मलखान सिंह, सुरेंद्र सिंह, इदरीस, उत्तम आचार्य, गुरु सेवक सिंह, मुजम्मिल अहमद, बलकार सिंह, विनोद कोरंगा, नारायण कोरंगा, चंदन कोरंगा, प्रवेश गंगवार, रमेश कटारिया, पंकज कटारिया, उमर अली, इदरीस रजा, इरफान अली, दिलराज बाजवा, हीरा सिंह विर्क, अमरीक सिंह संधू, निछावर सिंह, बलविंदर सिंह, सुमुख सिंह, रूप सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, मनिंदर सिंह, मनराज सिंह, मनप्रीत सिंह, कर्मवीर सिंह, कर्मवीर चीमा, दानिश मलिक, तौसीफ मलिक, दीप हंसपाल, सीमा सिंह, प्रताप सिंह, लियाकत अली, राजेंद्र मिश्रा, संतोष ठाकुर, अक्षर कुरैशी,अवध धामा, इंद्र रौतेला, संजय कुमार, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण नेगी, फरमान सिद्दीकी, आरिफ गाजी, सुल्तान अहमद, सलीम अहमद, मोहनलाल, मिक्की भगत, किशोर सावंत, गोपाल मेहता, आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं में गर्म जोशी से स्वागत किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.