Friday, September 4, 2026

धामी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक शिव ने जनपद स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आज प्रातः मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित जनपद स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता को विधायक शिव अरोरा ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना ।

धामी सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर विधायक शिव ने जनपद स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार के 4 साल बेमिसाल रहें जो देवभूमि उत्तराखंड के प्रगति में मील का पत्थर सबित हुए।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सख्त निर्णय व क़ानून बनाये गये जिनकी आज तक कल्पना भी किसी के द्वारा नहीं की गई थी चाहे उसमे सख्त धर्मांतरण कानून के द्वारा लव जिहाद पर लगाम लगाना हो, प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभाग करने वाले युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु सख्त नकल विरोधी कानून लागू करना, समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य, उत्तराखंड में कालनेमी ऑपरेशन को लागू करना, वही उत्तराखंड के चोतरफा विकास में सड़क कनेक्टिविटी,रेलवे का विस्तार, छोटे बड़े उद्योगों को राज्य में बढ़ावा देना जैसे अनेको निर्णय से देवभूमि उत्तराखंड की तस्वीर बदलने का कार्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ओर बात करे खेल की तो लगातार खेल के क्षेत्र में भी युवाओं के लिये बेहतर सुविधा ओर अनुकूल वातावरण बनाने का कार्य राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा वही विकास के क्रम में रुद्रपुर को भी इन 4 सालो में बहुत विकास कार्य की सौगात मिली जिसमे 21 किलो मीटर लंबी रिंग रोड, त्रिशूल चौक से अटरिया मोड तक 8 लाइन रोड का निर्माण, गांधी पार्क सौंदर्य करने हेतु 5 करोड़ का टेंडर, काशीपुर बायपास का चौड़ीकरण निर्माण कार्य आरम्भ , मोदी मैदान में इंडोर आउटडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य विभागीय प्रकिया में, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं इसी 2026 में प्रारंभ करने का पूर्ण प्रयास, केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं 2026 से प्रारंभ करने का पूर्ण प्रयास जैसे अनेको कार्य इस 4 साल की धामी सरकार में यह सब सम्भव हुआ। इसके अलवा रुद्रपुर में शहरी क्षेत्र से लेकर गावों तक सड़को के जाल बिछाने का कार्य विधायक शिव अरोरा द्वारा किया गया।

वही विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा इस दौड़ के तरह उत्तराखंड में विकास का पहिया भी इसी प्रकार दौड़ रहा है।

इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी, विजय कुमार, मयंक कक्कड़, अभिषेक मिश्रा, सुनील कुमार, राघव सिंह, प्रेमपाल आदि लोग मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.