Saturday, September 5, 2026

यहां लाख 20 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए मंडी समिति काशीपुर के प्रभारी सचिव – सतर्कता विभाग की कार्रवाई

सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी की टीम ने मंगलवार को मंडी समिति कार्यालय, काशीपुर में कार्यरत प्रभारी मण्डी सचिव श्री पूरन सैनी, पुत्र श्री हरी सिंह को ₹1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

प्राप्त शिकायत के अनुसार, श्री पूरन सैनी द्वारा मंडी समिति में लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया के एवज में प्रति लाइसेंस ₹60,000 की अवैध धनराशि की मांग की जा रही थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी द्वारा योजनाबद्ध ढंग से जाल बिछाया गया, जिसके अंतर्गत उन्हें मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलन में है।

 

प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। कोई भी व्यक्ति यदि भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड में ईमानदार शासन व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड।

भ्रष्टाचार पर सीएम पुष्कर धामी का कड़ा प्रहार, उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर की कृषि अनाज मंडी में सायं बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब विजिलेंस टीम ने मंडी सचिव कार्यालय में छापामारी की। यह कार्यवाही मंडी सचिव पूरन सिंह सैनी पर एक शिकायतकर्ता से ₹1 लाख 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप के चलते की गई।

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस की टीम लगभग बीती शाम 4:30 बजे काशीपुर मंडी पहुंची और तत्काल मंडी सचिव कार्यालय में जांच शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी सचिव से गहन पूछताछ की जा रही है और पूरे कार्यालय परिसर की तलाशी ली जा रही है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को यह सूचना दी थी कि सचिव ने काम के एवज में रिश्वत की मांग की है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही को अंजाम दिया।

फिलहाल विजिलेंस की टीम मौके पर मौजूद है और पूछताछ का सिलसिला जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई विजिलेंस टीम की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

बताया जा रहा है मंडी सचिव अकाउंटेंट है लेकिन उन्हें मनको के विपरीत सचिव का पद मंडी परिषद द्वारा दिया गया है,ऐसे में भ्रष्टाचार पर विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.