भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन रुद्रपुर के होटल आर्क में सर्वसम्मति से किया गया। श्री सत्यवान गर्ग को प्रदेश अध्यक्ष, श्री गगन गर्ग को महामंत्री, श्री विकास छाबड़ा को कोषाध्यक्ष, श्री जितेंद्र सिंगला व श्री हनी अरोड़ा को उपाध्यक्ष तथा श्री रजत अरोड़ा को मंत्री चुना गया।
बैठक में आगामी धान खरीद सत्र 2026-27 को लेकर प्रमुख मांगें रखी गईं। मिलर्स ने कहा कि वर्ष 2025-26 का करीब डेढ़ लाख टन चावल अभी भी मिलर्स के गोदामों में पड़ा है, जबकि 15 सितंबर की अंतिम तिथि नजदीक है। गोदामों में जगह नहीं होने के कारण नई धान खरीद प्रभावित होने की स्थिति है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यवान गर्ग ने कहा कि यदि 15 सितंबर तक लंबित चावल का उठान नहीं हुआ और किसी मिलर पर कार्रवाई या ब्लैकलिस्टिंग की स्थिति आती है तो इसकी जिम्मेदारी खाद्य विभाग की होगी। ऐसी स्थिति में मिलर्स 2026-27 की धान खरीद में प्रतिभाग नहीं करेंगे।
एसोसिएशन ने पिछले वर्षों के करीब ₹500 करोड़ के लंबित भुगतान को तत्काल जारी करने तथा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तराखंड में भी मिलिंग चार्ज ₹80 प्रति क्विंटल किए जाने की मांग की। साथ ही आगामी सत्र में प्रस्तावित भारी बैंक गारंटी का भी पुरजोर विरोध किया गया।
इन मांगों को लेकर एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही देहरादून जाकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से मुलाकात करेगा और सभी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराएगा।
श्री गर्ग ने स्पष्ट कहा कि यदि मांगों का समय रहते समाधान नहीं हुआ तो मिलर्स आगामी धान खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे और खरीद प्रक्रिया में प्रतिभाग नहीं करेंगे।
चुनाव अधिकारी श्री धर्मचन्दखेड़ा, श्री शिवकुमार मित्तल, श्री कैलाश अग्रवाल, श्री संजीव खन्ना जी के देख-रेख में संपन्न हुए |
सदन में पूर्व अध्यक्ष सचिन गोयल, अजय बंसल, पंकज बंगा, निकेश अग्रवाल, मंदीप सिंह, राजीव अग्रवाल, रोहतास अग्रवाल, ईश्वर बंसल, संजय गोयल, सुरेश अग्रवाल, हरप्रीत सिंह, सुरेश सिंघल, शरद यादव, राजेन्द्र गुप्ता, गोविंद गोयल, हिमांशु अरोरा, अनिल नारंग, श्याम अग्रवाल, सुमित शयामपुरिया, अमित जिन्दल।




