Saturday, September 5, 2026

यहां विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते हुए नाजिर को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। टिहरी जिले की तहसील धनोल्टी में तैनात नाजिर वीरेंद्र सिंह कैन्तुरा को ₹15,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी द्वारा खरीदी गई जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया में सही रिपोर्ट लगाने और नाम चढ़ाने के बदले में घूस की मांग की थी।

विजिलेंस की टीम को इस मामले में शिकायत मिलने के बाद ट्रैप टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को तहसील धनोल्टी के कार्यालय से घूस लेते हुए गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के घर और अन्य संभावित स्थानों पर छापेमारी की, जहां उसकी संपत्तियों की जांच की जा रही है। विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने इस सफल ऑपरेशन के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विभाग ने आम जनता से अपील की है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है या अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करता है, तो इसकी सूचना विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर तुरंत दें।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.