Friday, September 4, 2026

ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में हुए हत्या के मामले का हुआ खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। एसएसपी अजय गणपति का अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख — ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में हुए हत्या के मामले का हुआ खुलासा, एक अपराधी गिरफ्तार।

निर्माणाधीन मकान के पास मिले शव के रहस्य से हटा पर्दा।  पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत मृतक के साथी ने ही मृतक को निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दिया घटना को अंजाम । ₹5,000 की चोरी के संदेह में हुई रंजिश के चलते हुई हत्या गुत्थी को कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने सुलझाया।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास 100 से अधिक सीसीटीवी के गहन विश्लेषण से जुटाए अहम साक्ष्य, अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी तथा ईंट का टुकड़ा बरामद।

घटना का विवरण

➡️ दिनांक 31 जुलाई 2026 को थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसके सिर एवं चेहरे पर चोटों के निशान पाए गए।

पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही

🛑 घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल निर्देशन में कोतवाली ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम द्वारा शव की शिनाख्त एवं घटना के अनावरण हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। कोतवाली ट्रांजिट कैम्प पुलिस टीम द्वारा आसपास के 100 से भी अधिक सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण, स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा अन्य तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र, निवासी शिव मंदिर के पास ठाकुर नगर, थाना ट्रांजिट कैंप जिला उ0 सिं0 नगर के रूप में की गई।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की मृत्यु गला दबाकर हत्या किए जाने के कारण हुई है। इसके उपरांत प्रभारी निरीक्षक ट्रांजिट कैंप के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा सघन विवेचना करते हुए , , सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना वाले दिन मृतक अपने तीन साथियों के साथ आजादनगर ट्रांजिट कैम्प में शराब पी तथा उसके बाद उसके 02 दोस्त रोहित राजपूत पुत्र अजीत राजपूत निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैम्प ओर विजय पुत्र कैलाश चंद निवासी चामुंडा मंदिर के पास ट्रांजिट कैम्प शराब पीकर चले गए थे, ओर उसके बाद मृतक के करीबी मित्र अभियुक्त सुनील कुमार उर्फ इक्का पुत्र भारत सिंह निवासी शिवनगर वार्ड न 02 ओम पब्लिक स्कूल के पास कोतवाली ट्राजिट कैम्प जिला उधम सिह नगर मूल पता ग्राम सिडौरा कोतवाली तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उ0 प्र0 ने पूर्व नियोजित षड्यंत्र के तहत उसे शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान में ले जाकर शराब पिलाई तथा उसके बाद लकड़ी की फन्टी एवं ईंट से हमला किया। अंत में मौके पर उपलब्ध रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ एवं विवेचना में यह भी सामने आया कि अभियुक्त को संदेह था कि मृतक द्वारा अभियुक्त के 5,000 चोरी कर लिए गए है, इसी रंजिश के चलते अभियुक्त ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया । घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम द्वारा रक्तरंजित नमूने एवं अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी तथा ईंट का टुकड़ा भी बरामद कर कब्जे पुलिस में लिया गया है। बरामदा समस्त साक्ष्यों को नियमानुसार अग्रिम वैज्ञानिक परीक्षण हेतु भेजा जा रहा है। प्रकरण में अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना प्रचलित है तथा अन्य आवश्यक न्यायिक एवं विधिक कार्यवाही नियमानुसार संपादित की जा रही है।

 

मृतक का नाम पता –

➡️ अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय सुभाष चंद्र, निवासी शिव मंदिर के पास ठाकुर नगर, थाना ट्रांजिट कैंप जिला उ0 सिं0 नगर उम्र 23 वर्ष

 

नाम पता गिरफ्तारशुदा अभियुक्त –

➡️ सुनील कुमार उर्फ इक्का पुत्र भारत सिंह निवासी शिवनगर वार्ड न 2 ओम पब्लिक स्कूल के पास कोतवाली ट्राजिट कैम्प जिला उधम सिह नगर मूल पता ग्राम सिडौरा कोतवाली तहसील बिलारी जिला मुरादाबाद उ0 प्र0 उम्र 24 वर्ष

 

पुलिस टीम –

1.प्रभारी निरीक्षक घर्मवीर सोलंकी

2.उप0 नि0 महेश काण्डपाल

3.अ0 उप0 नि0 चंद्र प्रकाश बवाडी

4. हे0 का0 अनिल कुमार

5. का0 हिमांशु कुमार

6. PRD वीरु त्रिपाठी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.