Friday, September 4, 2026

नगर निगम रुद्रपुर पार्षद संघ का गठन, राजेश जग्गा बने अध्यक्ष

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नगर निगम क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर नगर निगम रुद्रपुर के सभी पार्षदों की एक अहम बैठक बुधवार को सिटी क्लब में आयोजित हुई। बैठक में निगम की कार्यप्रणाली, शहर की बुनियादी सुविधाओं और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि जनता की आवाज को और सशक्त बनाने तथा पार्षदों की एकजुटता को मजबूत करने के लिए एक साझा मंच की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसी क्रम में सर्वसम्मति से नगर निगम रुद्रपुर पार्षद संघ गठित करने का निर्णय लिया गया। पार्षद संघ के लिए सर्वसम्मति से वार्ड संख्या 38 के पार्षद राजेश कुमार जग्गा को संघ का अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर सभी पार्षदों ने विश्वास व्यक्त किया कि संघ के गठन से न केवल निगम की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान की गति भी तेज होगी। पार्षदों का मानना है कि यह संघ नगर क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पार्षदों ने कहा कि आने वाले समय में पार्षद संघ शहर के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता, पेयजल, यातायात, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करेगा। साथ ही नगर निगम की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में भी यह संघ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में पार्षद राजेन्द्र राठौर, शिव कुमार, सौरभ, सुनील कुमार, पवन राणा, गिरीश पाल, वीनू, विष्णु, राधेश शर्मा, चन्द्रसेन कोली, गोविंद राय, संतोष गुप्ता, दर्शन कोली, नुरूद्दीन, एमपी मौर्य, महेन्द्री शर्मा, नीतू, मुकेश रस्तौगी, शालू पाल, निमित शर्मा, पूजा मुंजाल, कैलाश राठौर, सुशील चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्षद मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.