Saturday, September 5, 2026

नगर निगम 1200 गोवंशीय पशुओं के लिए बना रहा गोशाला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सड़कों पर घूमने वाले लावारिश और निराश्रित गोवंशीय पशुओं को जल्द ही आशियाना मिलने जा रहा है। नगर निगम की ओर से लंबाखेड़ा गांव में गोशाला बनाई जा रही है। इस गोशाला में 1200 पशुओं को रखने की क्षमता होगी।

दरअसल, सड़कों पर लावारिश गोवंशीय पशु कई बार हादसों का सबब बनते हैं। रात में कई बार गोवंशीय पशुओं से वाहन टकराने की घटनाएं होती हैं। इसके चलते कई दोपहिया वाहन चालक पशुओं की वजह से काल के ग्रास में समा चुके हैं। नगर निगम की ओर से गोवंशीय पशुओं को पकड़कर बाजपुर स्थित गोशाला भेजा जा चुका है लेकिन वहां संख्या अधिक होने की वजह से संचालकों ने हाथ खड़े कर दिए हैं।

ऐसे में नगर निगम की ओर से लंबाखेड़ा में पशुपालन विभाग की पांच एकड़ जमीन पर गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने बताया कि गोशाला के लिए 4.92 करोड़ की डीपीआर बनाई गई थी। इसमें डेढ़ करोड़ जिला प्रशासन ने दिया था और करीब साढ़े तीन करोड़ शासन से मांगा गया है। एक महीने में निर्माण पूरा हो जाएगा।

इसके बाद चयनित एनजीओ को संचालन की जिम्मेदारी दी जाएगी। तीन एकड़ में निराश्रित गोवंशीय पशु रहेंगे जबकि दो एकड़ में चारा बोया जाएगा। पशुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था के लिए ट्यूबवेल लगाया गया है। जब तक गोशाला को एनजीओ संचालित करेगा तब तक निगम की ओर से चारे पाने के लिए लोगों को रखा जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.