भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । रुद्रपुर सिटी क्लब में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 60 से अधिक लखपति दीदी बहनों को उनके उत्कृष्ट कार्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता तथा समाज में प्रेरणादायक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना तथा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों को प्रोत्साहित करना रहा।
यह कार्यक्रम महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीता सक्सेना जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता काशीपुर की पूर्व चेयरमैन श्रीमती ऊषा चौधरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर हजारों महिलाएं आज अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ समाज में एक नई पहचान भी स्थापित कर रही हैं। उन्होंने सम्मानित सभी महिलाओं को बधाई देते हुए अन्य महिलाओं से भी इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष डॉ. विनीत सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रूद्रपुर के लोकप्रिय विधायक श्री शिव अरोरा जी एवं जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला मोर्चा प्रभारी एवं जिला महामंत्री तरुण दत्ता जी, कोषाध्यक्ष श्री रोशन अरोरा जी , उपाध्यक्ष श्रीमती शालिनी बोरा जी, कार्यक्रम की संयोजक आँचल खंडेलवाल जी ,सह संयोजक गीता शर्मा जी सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन में रुद्रपुर विधानसभा की वरिष्ठ महिलाओं, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बड़ी संख्या में पहुंची सभी महिलाओं के साथ किया गया।आज इस शुभवसर पर विधायक श्री शिव अरोरा जी का जन्मदिन भी था जिसे सभी महिला मोर्चा की बहनों के साथ केक काटकर विधायक जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करी गई




