Friday, September 4, 2026

इस जिले के एसआईआर मैपिंग में 1.10 लाख से ज्यादा मतदाता लापता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत यूएस नगर में बड़ी संख्या में मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है। निर्वाचन आयोग के जारी डाटा के अनुसार जिले की नौ विधानसभा सीटों में कुल 1.10 लाख से अधिक मतदाताओं का कोई मैपिंग रिकॉर्ड नहीं मिल पाया है। अब इन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।

यूएस नगर में 13.33 लाख मतदाता हैं। आठ जून से सात जुलाई तक जिले में एसआईआर के तहत बीएलओ और अन्य कर्मचारी घर-घर जाकर फॉर्म वितरण कर उन्हें भरवा रहे हैं। 13 जुलाई से 14 अगस्त के बीच मतदाता आपत्ति प्रस्तुत कर सकेंगे जिसमें विसंगतियां दूर की जाएंगी। अब तक हुए एसआईआर के तहत जिले में 1.77 मतदाता अप्राप्य यानी यूईएफ श्रेणी में हैं।

इस जिले के एसआईआर मैपिंग में 1.10 लाख से ज्यादा मतदाता लापता

इसके अलावा 3.14 लाख मतदाताओं के डाटा में विसंगतियां पाई गई हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक रुद्रपुर विधानसभा में स्थिति सबसे खराब है। यहां 1.93 लाख मतदाताओं में से 42,797 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है। विसंगतियों वाले मतदाताओं की संख्या 55,153 है। इस तरह रुद्रपुर में अकेले 97,950 नोटिस जारी होंगे।

निर्वाचन अधिकारी ने की बैठक

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे बुधवार को रुद्रपुर कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। एसआईआर के संबंध में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीडीए के उपाध्यक्ष जयकिशन सिंह, एडीएम पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, एसडीएम मनीष कुमार आदि थे।”

एसआईआर अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं है या डाटा में गड़बड़ी है, उन्हें नोटिस देकर दस्तावेज जमा कराने को कहा जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना है। जिले में 1.10 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है। साथ ही पूरे प्रदेश में 1.24 मतदाता मृत पाए गए हैं जिनके नाम हटाएं जाएंगे। – विजय कुमार जोगडंडे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.