Friday, September 4, 2026

उत्तराखंड में मॉनसून अंतिम पड़ाव पर : फिर बरसेगा, सर्दी की देगा दस्तक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे करवट बदल रहा है। पहाड़ों से मैदानों तक महीनों तक झमाझम बरसने के बाद अब मॉनसून की विदाई का वक्त करीब आ गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक हफ्ते में मॉनसून उत्तराखंड को अलविदा कह सकता है। लेकिन जाने से पहले यह एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में हल्की फुहारों के साथ वापसी करेगा और जाते-जाते ठंडक की शुरुआत का भी संकेत दे जाएगा।

23 सितंबर तक राहत, फिर विदाई की उलटी गिनती

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, 23 सितंबर तक प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिलेगी। हालांकि, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और नैनीताल जैसे पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

धूप के साथ लौटी गर्मी, लेकिन ज्यादा देर नहीं टिकेगी

विशेषज्ञों का कहना है कि यह गर्मी अल्पकालिक है — जल्द ही ठंडी सुबहें दस्तक देने वाली हैं।

हिमाचल से जल्द होगी विदाई, उत्तराखंड की बारी अगले

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश से मॉनसून की आधिकारिक विदाई हो सकती है, जिसके बाद उत्तराखंड में भी यह प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी।

क्या कहता है मौसम विभाग?

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि फिलहाल मॉनसून की गतिविधियां कमजोर हो गई हैं। आने वाले दिनों में यह और भी सुस्त होगा, लेकिन अंतिम विदाई से पहले यह एक बार फिर खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश दे सकता है।

उत्तराखंड में मॉनसून अब अंतिम दौर में है। इस मौसम की विदाई के साथ ही प्रदेश में धीरे-धीरे सर्द हवाओं की आमद शुरू हो जाएगी। पहाड़ों में सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस की जाने लगी है यानी जल्द ही गर्म कपड़े बाहर आने को तैयार रहें।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.