Friday, September 4, 2026

मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन…’, DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिल्ली मेट्रो ने आज (23 जुलाई को) भी 16 स्टेशनों को बंद करने का ऐलान किया है. DMRC के इस फैसले पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, ‘मोदी पूरी दिल्ली बंद करने को तैयार हैं, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान को हटाने को नहीं.’

DMRC ने सुबह 7.30 बजे से राजीव चौक, सुप्रीम कोर्ट, मंडी हाउस और आईटीओ समेत 16 रेलवे स्टेशन बंद करने का फैसला किया है. दिल्ली मेट्रो की ओर से किए गए पोस्ट के मुताबिक, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सेवा तीर्थ, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय,दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के जारी प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के बीच यह कदम उठाया गया है. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों के लिए लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

देश भर से जंतर-मंतर पहुंचे छात्र

कॉकरोच जनता पार्टी की अपील पर देश भर से छात्र और युवा जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं. उनकी मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो. इसको लेकर उन्होंने 20 जुलाई को संसद मार्च भी निकाला था, आरोप है प्रदर्शन में हिंसा के बाद दिल्ल पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. इसके बाद से ही छात्र जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं. इसी मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी भूख हड़ताल पर हैं. उन्हें दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया था, लेकिन बाद में हाई कोर्ट के आदेश पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं और अभी भी अनशन पर हैं.

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.