भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर! प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बेहड़ के कहा शुक्ला जी, आप बहुत अच्छा बोलते हैं, लेकिन दूसरों पर कीचड़ उछालने से पहले अपने गिरेबान में भी झाँक लेना चाहिए। बच्चे किसी के भी गलती कर सकते हैं, एक बार फिर स्वयं को आईने में देखकर आत्ममंथन कीजिए।
ब्लॉक चुनाव के समय अपने ही घर को छावनी में तब्दील करने वाले आज सफ़ाई क्यों दे रहे हैं? आखिर ऐसी क्या मजबूरी आन पड़ी? मन्नू पाल से समझौता कर बाकायदा स्क्रिप्ट लिखवाई गई , मेरे बारे में और आपके बारे में, यह केवल पूरा जनपद ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश तक भली-भाँति जानते हैं। आपकी ही सरकार है, आपका ही प्रशासन है, आपके ही अधिकारी सब कुछ आपका, फिर भी आपको भय क्यों सता रहा है?
जो सवाल आप मुझसे कर रहे हैं, वे अपनी सरकार और अपने अधिकारियों से क्यों नहीं पूछते?




