Friday, September 4, 2026

चोरी की बढ़ती घटनाओं पर विधायक तिलक राज बेहड़ का पुलिस पर बड़ा हमला, “एफआईआर तक दर्ज नहीं कर रही पुलिस, आखिर जनता को न्याय कब मिलेगा?

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखी नाराजगी व्यक्त की है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखा पत्र।

उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कई मामलों में पुलिस पीड़ितों की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) तक दर्ज करने से बच रही है। इससे पीड़ितों को न्याय मिलने के बजाय थानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, जबकि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

विधायक बेहड़ ने कहा कि “जब पीड़ित की एफआईआर ही दर्ज नहीं होगी तो अपराधी पकड़े कैसे जाएंगे? पुलिस की यह कार्यशैली जनता का भरोसा कमजोर कर रही है।” उन्होंने कहा कि रामेश्वरपुर, चकौनी लालपुर सहित किच्छा क्षेत्र के अनेक स्थानों पर हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं हुई हैं, लेकिन कई मामलों में तो मुकदमा भी दर्ज नहीं हुआ और नाही घटनाओं का खुलासा हो सका।

विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिस अधिकारी जनहित के मामलों में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं और चोरी की घटनाओं के खुलासे में भी अपेक्षित रुचि नहीं ले रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से सभी लंबित मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने, तथा चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

साथ ही उन्होंहे ग्राम चकौनी की 30 मई 2026 की घटना का विशेष उल्लेख करते हुए बताया कि अज्ञात चोरों ने मुन्ना कुमार के बंद मकान का ताला तोड़कर लगभग 3 तोला सोना, 1200 ग्राम चांदी, भारत कंपनी के दो भरे गैस सिलेंडर, ₹80 हजार नकद तथा अन्य सामान चोरी कर लिया था। घटना की लिखित सूचना पुलिस चौकी में दिए जाने के बावजूद आज तक न तो प्रभावी कार्रवाई हुई और न ही एफआईआर दर्ज कर चोरी का खुलासा किया गया।

विधायक बेहड़ ने नई बस्ती गोटीया बंडिया,किच्छा निवासी जाकिर हुसैन के घर 27 जून 2026 को हुई चोरी का भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस घटना में चोर घर से भारी मात्रा में जेवरात एवं ₹70 हजार नकद चोरी कर ले गए। विधायक ने मौके से ही संबंधित पुलिस अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र खुलासा करने तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस का यही रवैया जारी रहा और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस दौरान निवर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली, राम बाबू, राम बाबू,अख्तर रजा, सरवर हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे.

इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत किच्छा आवास विकास कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसंवाद में देवरिया निवासी परवीन सकलानी, गोपाल राम आर्य, हरीश, भारत आर्य, विमल सहित अन्य लोगों ने कॉलोनी में सड़क निर्माण की मांग रखी, जिस पर विधायक ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.