भोंपूराम खबरी। प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार, अन्याय और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा 16 फरवरी को देहरादून में प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर किच्छा में व्यापक तैयारियां तेज हो गई हैं।
इसी क्रम में तिलक राज बेहड़ ने अपने किच्छा स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और युवा साथियों की एक विस्तृत बैठक आयोजित कर रणनीति तय की।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बेहड़ ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, बेरोजगार युवा निराश हैं, किसान और व्यापारी वर्ग परेशान है तथा आम नागरिक स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा, “यह लड़ाई किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। कांग्रेस का राजभवन घेराव जनता की आवाज को शासन तक पहुंचाने का लोकतांत्रिक माध्यम है।”
विधायक बेहड़ ने विशेष रूप से युवाशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि आज जरूरत है जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों की। उन्होंने कहा, “मैं किच्छा, रुद्रपुर, गदरपुर सहित पूरे क्षेत्र के युवाओं और जागृत नागरिकों से अपील करता हूं कि बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या मांग के, केवल प्रदेश के हित और व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ इस आंदोलन में भाग लें। जब युवा आगे बढ़ता है तो परिवर्तन निश्चित होता है।
उन्होंने जानकारी दी कि किच्छा विधानसभा से लगभग मैं 200 कार्यकर्ता का काफिला लेकर तथा इसके अतिरिक्त रुद्रपुर और गदरपुर से भी बड़ी संख्या में लोग मेरे साथ इस घेराव में शामिल होंगे । बेहड़ ने बताया कि 16 फरवरी को प्रातः 5:00 बजे सभी कार्यकर्ता रुद्रपुर में सोबती होटल के निकट एकत्रित होकर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, वर्तमान पालिका अध्यक्ष दर्शन कोहली, राजेश प्रताप सिंह, मेजर सिंह, ओमप्रकाश दुआ, गुलशन सिंधी, धर्मेंद्र सिंधी, रंजीत सिंह, सुनीता कश्यप, जीवन जोशी, अक्षय प्रताप सिंह, हरविंदर सिंह मोंटी, राजेंद्र सिंह, हरभजन सिंह, गुरचरण सिंह बब्बू, नितिन शर्मा, , नजाकत खान,प्रेमा भट्ट, एन यू खान,शिव कुमार कठियार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।




