Saturday, September 5, 2026

विधायक शिव ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का अपने कार्यालय पर किया स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। संगठन चुनाव के बाद प्रदेश से नवनियुक्त हुऐ मंडल अध्यक्षों का रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर स्वागत किया, इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अपने समर्थकों संग विधायक कार्यालय पहुँचे जहाँ ढ़ोल नगाड़ो फूल माला पहनाकर उनका स्वागत शिव अरोरा ने किया, विधायक अरोरा बोले भाजपा एक लोकतान्त्रिक पार्टी है जहाँ हर तीन साल बाद संगठन की रचना बदली जाती है जिसमे मंडल अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पारदर्शिता से होता है, वही ऊधम सिंह नगर के मंडल अध्यक्षों की घोषणा कल देर रात हुई तो वही आज विधायक अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा के अंतर्गत सरदार पटेल मंडल से अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, शहीद भगत सिंह मंडल से सुनील ठुकराल, संत कबीर से मुकेश पाल, सुभाष चंद बोस मंडल से जगदीश विश्वास को मंडल अध्यक्ष बनने पर शुभकामनायें दी ओर उनका अपने कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया।

विधायक शिव अरोरा ने सभी मंडल अध्यक्षों को उनके उज्वल भविष्य व सफल कार्यकाल की शुभकामनायें दी ओर आशा व्यक्त की सभी पार्टी की रीती नीति को आगे बढ़ाते हुऐ रुद्रपुर विधानसभा में भाजपा को ओर मजबूत करने का कार्य करेंगे। वही 2027 जैसा विधानसभा का महत्वपूर्ण चुनाव इन सभी मंडल अध्यक्षों के कार्यकाल में होना है ऐसे में सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है निश्चित रूप से रुद्रपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अजेय मानी जाती है और सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी को मजबूत करेंगे ऐसा पूर्ण विश्वास है।

इस दौरान जिला महामंत्री अमित नारंग,भाजपा नेता सुरेश कोली, जगदीश तनेजा, विपिन जल्होत्रा , नेत्रपाल मौर्य, सुशील गाबा, राधेश शर्मा, संदीप राव, हिमांशु शुक्ला, महेश कोली, अजय मौर्य, ईश्वरी राठौर, गिरीश राठौर, राजेश कामरा, गिरीश पाल, कृष्णकांत त्रिपाठी, जीतेन्द्र चौहान, शंकर विश्वास, राजेंद्र राठौर, मुकेश पाल, एमपी मौर्य, चंद्रपाल, भूपराम लोधी, रामाधारी गंगवार,संजय आर्य, कैलाश राठौर, पवन राणा, रवि दिवाकर व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.