Friday, September 4, 2026

विधायक शिव ने सुन्दरपुर मे विधायकनिधि से स्वीकृत सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने रुद्रपुर विधानसभा की सबसे बड़ी ग्रामसभा सुंदरपुर क्षेत्र मे विधायकनिधि से स्वीकृत सार्वजनिक स्थल पर सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।

विधायक शिव अरोरा ने बताया कि सुंदरपुर क्षेत्र काफ़ी बड़ी आबादी वाला गांव है जहाँ धर्मिक व समाजिक गतिविधि हेतु कोई सार्वजनिक स्थल नहीं था, अक्सर बड़े आयोजन टेन्ट लगाकर किये जाते थे जिसमे बरसात या मौसम खराब होने से कीचड़ हो जाने व आयोजन मे बाधा आती थी, विधायक बनने के बाद से ही यहाँ के लोगो द्वारा एक सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग कि जा रही थी, जिसको देखते हुऐ विधायक द्वारा विधायकनिधि से 30 लाख की लागत से बड़े सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया गया जिससे अब इस क्षेत्र मे हर प्रकार की गतिविधि विधिवत रूप से पूर्ण हो पायेगी,इस अवसर पर सुंदरपुर के लोगो द्वारा विधायक शिव अरोरा का फूलमालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया गया।

वही विधायक अरोरा ने स्थानीय लोगो से नारियल फूडवाकर निर्माण कार्य का लोकार्पण करवाया।

विधायक शिव अरोरा बोले विधानसभा रुद्रपुर मे विकास कार्य तेज गति से चल रहे है,क्षेत्र की जनता के अनुरूप लगातार विकास कार्यों को किया जा रहा है,रुद्रपुर के चहुमुखी विकास को लेकर हमारे प्रयास लगातार जारी है जिसके परिणाम धरातल पर नजर आने लगे है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, पूर्व जिला महामंत्री अमित नारंग,हरीश भट्ट, प्रेमवती सैनी, जीतेन्द्र नाथ, नारायण, विशुखा मंडल, पंकज सरदार, सूरजन, सुब्रत बछाड़, सुवल मंडल, भवतोष बछाड़ अमृत विश्वास, बिट्टू, किशोर, पवित्र रत्न वैरागी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.