Friday, September 4, 2026

विधायक शिव ने अपने कार्यालय पर विद्युत विभाग के साथ की समीक्षा बैठक! रुद्रपुर ग्रामीण क्षेत्र को जल्द मिलेगा नया बिजलीघर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने अपने कार्यालय पर विद्युत विभाग के साथ समीक्षा बैठक की, बैठक मे मुख्यतय गर्मियों का सीजन चालू होते है विद्युत आपूर्ति शत प्रतिशत सुनिश्चित हो, वही आंधी तूफान जैसी स्थिति मे एक समयअवधि मे विद्युत सुचारु हो जाये, लम्बे समय तक कट ना लगे।

विधायक शिव अरोरा ने बैठक के दौरान कहा रुद्रपुर जो औद्योगिक राजधानी के रूप मे जाना जाता है सिडकुल आने के बाद रुद्रपुर क्षेत्र का विकास तेज गति से हुआ और आबादी की दृष्टि से भी रुद्रपुर मे जनसंख्या बढ़ी है, ऐसे मे समय की मांग व क्षेत्र के विस्तार को देखते हुऐ, विधायक ने विद्युत विभाग को ग्रामीण क्षेत्र मे नये बिजली घर स्थापित करने के निर्देश दिये जिसका प्रकिया प्रारम्भ हो गई है, विधायक अरोरा ने बताया की बहुत जल्द रुद्रपुर विधानसभा मे ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगा नया बिजलीघर।

वही समीक्षा बैठक के दौरान विधायक ने बिजली विभाग को स्पष्ट कहा इंसुलेटेड वायर लगाने का कार्य रुद्रपुर मे शत प्रतिशत सुनिश्चित करे जिससे बिजली चोरी व आये दिन करंट लगाने से होने वाली दुर्घटना से बचा जा सके।

वही विधायक शिव अरोरा ने निर्देश दिये जिन क्षेत्रों मे बिजली का भार अधिक है और कम केवी के ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं जो आए दिन लोड ना जय पाने के कारण खराब हो जाते हैं, ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित करते हुए उन क्षेत्रों में क्षेत्र की जरूरत के अनुसार ज्यादा कवि के ट्रांसफार्मर लगाए जाने का कार्य जल्द से जल्द सुनिश्चित करें।

विधायक से बड़ौदा ने कहा इस समय गर्मियों का सीजन है ऐसे मे विद्युत विभाग को जायदा आलर्ट मोड मे रहने की आवश्यकता है और कही भी बिजली खराब होने की सूचना आती है उसको जल्द से जल्द पुनः सुचारु करने का कार्य करे।

इस दौरान एसडीओ अंशुल मदान, एसडीओ प्रकाश शाह, संजय कुमार, जेई कुलदीप, जेई सुभाष शर्मा, पारुल चौधरी, जेई कुशवाहा, शुभम आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.