Friday, October 9, 2026

विधायक शिव ने खेड़ा मे 8 एकड़ भूमि के कब्जा मुक्त होने क़ो बताया ऐतिहासिक*  *रुद्रपुर मे लेंड जिहाद नही होगा बर्दाश्त, प्रशासन कि कार्यवाही की सरहाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने खेड़ा स्थित 8 एकड़ भूमि जो ईदगाह के नाम पर अवैध रूप से कई दशकों से कब्जा थी, आज प्रशासन द्वारा उस 8 एकड़ भूमि क़ो कब्जा मुक्त करवा कर, उसको प्रशासन के अपने हाथ मे लिया।

विधायक शिव अरोरा बोले उन्होंने इस दशकों से अवैध रूप से लेंड जिहाद के नाम पर किये गये कब्जे के विषय क़ो प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क़ो अवगत करवाया था और कहा था की लेंड जिहाद के नाम पर अवैध रूप से कब्जा कि हुई भूमि कब्जा मुक्त होनी चाहिए। वही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो लेंड जिहाद, लव जिहाद के खिलाफ सदैव निर्णायक कार्यवाही के लिये जाने जाते है देवभूमि उत्तराखंड मे ऐसे अवैध कब्जो क़ो मुक्त करवाने वाले धर्म रक्षित पुष्कर सिंह धामी के निर्देश मे रुद्रपुर स्थित खेड़ा मे ईदगाह के नाम पर कब्जा की हुई सरकारी भूमि क़ो प्रशासन ने कब्जा मुक्त करवाया निश्चित रूप से रुद्रपुर मे लेंड जिहाद की खिलाफ अब तक की बहुत बड़ी कार्यवाही है,इसके लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक आभार है जिन्होंने मेरे निवेदन पर इस 8 एकड़ भूमि क़ो कब्जा मुक्त करवाया।

वही इससे पहले भी लेंड जिहाद के खिलाफ इंद्रा चौक जहाँ घंटो जाम लगता था,विधायक ने कहा था इंद्रा चौक क़ो चौड़ा करेंगे वहाँ से मासूम शाह की मजार क़ो हटाने का कार्य भी प्रशासन ने किया था, वही कुछ समय पहले पहाड़गंज मे बन रही अवैध मस्जिद जिसको आपके विधायक शिव अरोरा ने कहा था अवैध रुप से बन रही मस्जिद क़ो किसी सूरत मे नही बनने देंगे वही प्रशासन ने उस अवैध मस्जिद क़ो ध्वस्त करने का कार्य किया था।

यह बताता है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जो देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति क़ो बनाये रखने का उसमे यह लेंड जिहाद लव जिहाद का कोई स्थान नही है ज़ब भी लेंड जिहाद, लव जिहाद की बात आती है उसमे खिलाफ रुद्रपुर व रुद्रपुर का विधायक शिव अरोरा सदैव अग्रणी नजर रहता है हम किसी सूरत मे देवभूमि उत्तराखंड व रुद्रपुर मे लव जिहाद लेंड जिहाद क़ो बर्दास्त नही करेंगे और ज़ब ज़ब ऐसी ताकतें सक्रिय होंगी उनको मुँह तोड़ जवाब देने का कार्य हमारे द्वारा किया जायेगा ऐसी घटिया मानसिकता की ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर इनका मुकाबला करने की आवश्यकता है।

विधायक शिव अरोरा ने खेड़ा मे हुऐ 8 एकड़ भूमि क़ो कब्जा मुक्त करवाने के लिये जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन नगर निगम की टीम क़ो बधाई दी जिन्होंने इतने व्यवस्थित ढंग से इतनी बड़ी कार्यवाही की।

विधायक शिव अरोरा ने कहा उस 8 एकड़ भूमि पर कोई बड़ा प्रोजेक्ट लाकर रुद्रपुर की जनता मे जिसका सदुपयोग हों ऐसा प्रयास किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.