Saturday, September 5, 2026

विधायक शिव प्रेम आश्रम वार्षिक समागम मे हुऐ शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जाफरपुर स्थित प्रेम आश्रम मे 74वे वार्षिक समागम पर आयोजित श्रीमदभागवत कथा मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने गद्दी पर आसीन श्री प्रेम आश्रम गुरु महाराज गायत्रीनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त कर समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। वही विधायक शिव अरोरा ने चल रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कर परम लाभ उठाया।

विधायक शिव अरोरा बोले प्रेम आश्रम मे विगत दिनों से भागवत कथा का सुन्दर आयोजन चल रहा है जहाँ भारी संख्या मे श्रद्धांलु जुट रहे है,

वही इस अवसर पर आयोजनकर्ताओ द्वारा विधायक शिव अरोरा को चांदी का मुकुट भेट कर सम्मानित किया गया,

वही विधायक शिव अरोरा ने कहा संत सद्गुरु की कृपा से वह समग्र रुद्रपुर के विकास को पूरी ईमानदारी के साथ करने का प्रयास कर रहे है, वही संतो की कृपा से समाजिक जीवन मे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है, साथ ही भागवत मार्ग से हर व्यक्ति को परम् शांति की अनुभूति होती है, इस दौरान विधायक शिव अरोरा श्रद्धांलुओं के साथ भजन पर खूब झूमें और भागवत का आनंद लिया।

इस दौरान राजकुमार भुसरी, जगदीश सुखीजा, प्रीत ग्रोवर, मनीष छाबड़ा, राजेश बजाज, सोमनाथ छाबड़ा, पुरषोत्तम छाबड़ा, सचिन छाबड़ा, विशु मक्कड़, अरुण दीक्षित, रमेश कन्याल, जगसोरान मलिक व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.