Friday, September 4, 2026

विधायक शिव ने सेवा सप्ताह के अन्तर्गत मनोज सरकार स्टेडियम मे आयोजित अंडर – 15 बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियो को सम्मानित किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप मे पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा सुशासन एवं समर्पण के निमित आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अन्तर्गत मनोज सरकार स्टेडियम मे आयोजित अंडर 15 बालक बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर शिव वर्णन विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार भेट कर सम्मानित किया। जिसमे बालक एकल मे प्रबल कार्की विजेता मनीष रावत उपविजेता रहें, बालिका सिंगल मे एन्जल सिंह विजेता सिद्धि उपविजेता रही,ओपन बालिका सिंगल मानसी विजेता उपविजेता माहि रावत रही सभी विजेता उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार दे कर विधायक ने सभी प्रतियोगी बच्चोँ का उत्साह वर्धन कर उनका मनोबल बढ़ा।

 

विधायक शिव अरोरा बोले प्रदेश के युवा ऊर्जावान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड क़ायम करने पर जिला व ब्लॉक स्तर पर सरकार सेवा सप्ताह के रूप मे मना रही है वही बालक बालिकाओं के बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में रहना हुआ और विजेताओं उप विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया

विधायक बोले धामी सरकार का कार्यकाल उत्तराखंड के विकास को समर्पित रहा जो लगातार प्रदेश के विकास को सुनिश्चित कर रही है लव जिहाद लेड जिहाद खिलाफ निर्णायक कार्यवाही करने वाली धामी सरकार का यह 5 साल का कार्यकाल उत्तराखंड के इतिहास मे सहासिक निर्णायक निर्णय के लिये सदैव जनता याद रखेगी।

इस दौरान जिला खेल अधिकारी जानकी, विक्रम, सुदेश, प्रभात, विपिन, रोबिन सुभाष कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.