भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिव अरोड़ा एक जुलाई (बुधवार) को प्रातः 8:15 बजे मालिक कॉलोनी एवं न्यू जैन कॉलोनी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र का पैदल भ्रमण कर बिजली के खंभों सहित अन्य जनसमस्याओं का निरीक्षण करेंगे तथा स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
पार्षद पति सचिन मुंजाल ने बताया कि मालिक कॉलोनी की मुख्य सड़क से अंदर स्थित गलियों में लंबे समय से बिजली के खंभों की कमी की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में विधायक शिव अरोड़ा से लगातार अनुरोध किया जा रहा था। जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और बिजली के खंभे लगवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्णय लिया है।
सचिन मुंजाल ने बताया कि विधायक शिव अरोड़ा मालिक कॉलोनी एवं न्यू जैन कॉलोनी की प्रत्येक गली का पैदल भ्रमण करेंगे और क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विधायक के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर जनहित के इस निरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।




