Friday, September 4, 2026

विधायक शिव अरोरा ने किया गैस एजेंसियों का दौरा! बोले विपक्ष भ्रम की स्थिति ना बनाये, सरकार के पास पर्याप्त मात्रा मे गैस के भण्डार , बुकिंग वाले उपभोक्ता को गैस आपूर्ति हो रही है सुनिश्चित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गैस आपूर्ति मे हो रही आमजन को किलत के बीच रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी संग किया गैस एजेंसी का दौरा।

विधायक शिव अरोरा ने गाबा चौक के निकट इण्डेन गैस एजेंसी का दौरा कर कतारों मे लगे आमजन का हाल जाना ओर उनको भरोसा दिलाया जिन उपभोक्ता की ऑनलाइन बुकिंग है उनको गैस आवश्य मिलेगी ओर मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी को भी निर्देशित किया जिन उपभोक्ता की बुकिंग है ओर कतार मे खड़े है वह कोई भी खाली ना जाये सभी को गैस बिना किसी असुविधा के मिल जाये।

विधायक शिव अरोरा ने इस दौरान कहा निश्चित रूप से यह अंतर्राष्ट्रीय संकट आया है ओर ऐसी स्थिति मे हमारी केंद्र सरकार गैस की आपूर्ति को हर हाल मे सुनिश्चित करवा रही है गैस को लेकर कोई कमी नहीं है जनता इस समय धर्य बनाकर रखे ओर इस स्थिति पर विधायक लगातार नजर बनाये हुऐ थे ओर गैरसैण सत्र के दौरान भी जिला अधिकारी, एडीएम, जिला पूर्ति अधिकारी से लगातार फ़ोन के माध्यम से उनकी वार्ता जारी थी कि जनता को गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक दिक्कत न हो यह प्रशासन सुनिश्चित कर ले ओर प्रशासन इसको लेकर पूरी तरह मुश्तेद नजर आया।

 

विधायक शिव अरोरा ने कहा गैस आपूर्ति मे कोई कमी नहीं है जनता संयम से काम ले ओर इसको लेकर हमारी प्रदेश की धामी सरकार ने भी स्पष्ट कहा है हर उपभोक्ता को गैस उपलब्ध होंगी।

वही हमारे दो शिप गैस आपूर्ति बाधित ना हो इसको लेकर अगले एक दो दिन मे भारत आ जायेगे ओर 21 शिप ओर आ रहें है ऐसे मे जनता बिल्कुल भ्रम मे न आये गैस की देश मे कोई कमी नहीं है ओर ना आने दी जायेगी।

विधायक शिव अरोरा ने विपक्ष के लोगो से अभी अपील इस संकट के समय राजनीती न करते हुऐ जनता मे पैनिक की स्थिति पैदा ना करे लोग लम्बी कतारों मे खड़े होकर परेशान हो रहें है, अगले कुछ दिनों मे यह समस्या समाप्त होकर सामान्य हो जायेगा ओर पूर्व की भाति घर घर गैस पहुचानी आरम्भ हो जायेगी।

विधायक शिव अरोरा ने प्रति बिहार झा कॉलेज के सामने बोरा गैस एजेंसी का भी भ्रमण किया ओर जहाँ जानकारी मिली आज सोमवार को 451 एलपीजी सलेंडर आये थे, जिसमे 435 मौके पर उपभोक्ता को वितरित किये जा चुके थे 16 सलेंडर एजेंसी मे मौजूद थे ओर जानता को आसानी से गैस उपलब्ध हो रही है जिनकी बुकिंग पहले से हुई थी।

विधायक शिव अरोरा ने गैस एजेंसी के मैनजर को स्पष्ट चेतावनी दी इस संकट के समय किसी भी कर्मचारी ने कोई भी कालाबाजारी की कोशिश की उसको किसी भी हाल मे बक्शा नहीं जायेगा। गैस शत प्रतिशत उपभोक्ता को मिले यह सभी एजेंसी सुनिश्चित कर ले लोग अपने काम धंधे छोड़कर गैस लेने आये है उन उपभोक्ता को गैस आपूर्ति सुनिश्चित हो।

 

विधायक शिव अरोरा ने आमजन से मुलाक़ात की उनको आ रही समस्या का मोके पर समाधान करवाया ओर भरोसा दिया उनका विधायक हर प्रकार से साथ खड़ा है किसी का गैस चूल्हा बुझने नहीं दिया जायेगा हर व्यक्ति तक गैस पूरी पारदर्शिता से उपलब्ध कराने का कार्य प्रशासन द्वारा किया जा रहा है और वह स्वयं इस पर पूरी नजर बनाए हुए हैं।

 

इस दौरान भाजपा पार्षद राजेश जग्गा, राधेश शर्मा, सचिन मुंजाल, राजेश कामरा, मनोज मदान, सुनील सिंह, विकास सागर, डंम्पी चौपड़ा, राजीव शुक्ला, मयंक कक्कड़, शुभम अग्रवाल, आदि लोग मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.