Saturday, September 5, 2026

अपने वादे पर खरे उतरे विधायक शिव अरोरा! ट्रांजिट कैंप चामुण्डा मन्दिर से झील तक जाने वाले दो करोड़ की लागत से बनने वाले मुख्य मार्ग का फीता काटकर किया शुभारम्भ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र मे ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र जो घनी आबादी के लिये जाना जाता है, जिसका झील से लेकर चामुण्डा मन्दिर तक का मार्ग जर्जर हाल मे था। जिसको लेकर अनेको घोषणाएं वादे पूर्व के जनप्रतिनिधियों के खोखले साबित हुऐ। जहाँ रोड के नाम पर कुछ देखने को नजर नही आता है।

वही विधायक बनने के बाद से ही शिव अरोरा संकल्पित थे कि वह इस मार्ग का निर्माण अवश्य करवायेगे और अपने वादे पर खरे उतरते हुऐ जुलाई 2023 मे इस रोड का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया जो पीडब्लूडी सचिव ने स्वीकार करते हुऐ जनवरी, 2025 मे इस मार्ग का शासनादेश जारी कर धनराशि जारी कर दी। विधायक ने कहा चामुण्डा मन्दिर से झील मोड़ तक को जोड़ने वाले मार्ग को राज्य योजना से स्वीकृत करवाया और जो वाइट टॉपिग द्वारा निर्मित होगा और जिसकी लम्बाई 450 मीटर व चौड़ाई 12 से 14 मीटर रहेगी, जो पहले से काफ़ी ज्यादा चौड़ा होकर बनेगा, जिससे झील के पास कैम्प को जाते समय रोड की चौड़ाई कम होने के वजह से जाम लगता था आये दिन मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से दुर्घटनाएं सामने आई थी।

विधायक शिव अरोरा ने इस झील से चामुण्डा मन्दिर को जोड़ने वाले मार्ग के कार्य का फीता काटकर उद्धघाटन किया, जिससे यह मार्ग का निर्माण कार्य आरम्भ हों जायेगा, निश्चित रूप से ट्रांजिस्ट कैम्प क्षेत्र घनी आबादी वाला क्षेत्र है जहाँ इस मार्ग का उपयोग लाखो लोग करते है इस क्षेत्र की लाइफलाइन मानी जाने वाली यह सड़क के निर्माण से लोगो को काफ़ी राहत मिलेगी।

वही इस दौरान ट्रांजिट कैम्प पहुँचने पर समर्थको व स्थानीय लोगों द्वारा विधायक शिव अरोरा का फूलमालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया गया,

वही विधायक शिव अरोरा ने बताया दो दशक से भी अधिक समय से जर्जर हाल मे पड़ी यह झील चामुण्डा मन्दिर की सड़क जिसको विधायक बनने के बाद ही हमने तय किया था की चौड़ा कर के इस मार्ग का निर्माण करवाया जायेगा यह मार्ग 201.58 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा जो सीसी मार्ग होगा जिससे बरसात मे रोड पर खड्डो मे पानी भरने व टूक टुक पलटने की घटना पर विराम लगेगा, उन्होंने कहा यह रोड को लेकर अनेको प्रदर्शन हुऐ लेकिन आपके विधायक ने इसको बनवाने का कार्य किया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा पूर्व के जनप्रतिनिधियों की विफलता है जो सिर्फ झूठे आश्वासन कस्मे खाते रहे इस मगर रोड बनाने के नाम पर यहाँ की जनता को सिर्फ निराशा ही दी, इसलिए उनके पास गिनाने को कुछ नही है वह विधायक रहते भी पीडब्लूडी मे धरने देते थे और अब विधायक न होने पर पर धरना देकर इस रोड का झूठा श्रेय लेने का कार्य कर रहे है।

मगर जनता जानती है उनका विधायक शिव अरोरा जो बोलता है वो करता है और हमने ट्रांजिस्ट कैम्प की जनता से वादा किया था, उस पर खरा उतरने का कार्य भी किया है और यह रोड का निर्माण कार्य का शुभारम्भ कर दिया है जल्द है रोड बनकर आमजन की सुविधा मे समर्पित होंगी।

विधायक शिव अरोरा बोले रुद्रपुर की जनता समझने लगी है उनका विधायक झूठी घोषणा मे नही काम करने के लिये जाना जाता है और 3 साल के कार्यकाल मे लोगो ने यह अच्छे से देख लिया है कि किस प्रकार से बड़े बड़े कार्य धरातल पर उतरने लगे है।

वही इस मार्ग के निर्माण कार्य कि शुरुआत होने से स्थानीय लोगो मे एक अलग ही ख़ुशी नजर आयी और उन्होंने विधायक शिव अरोरा का धन्यवाद किया जिन्होंने इस जर्जर मार्ग के निर्माण को आरम्भ करवाया।

इस दौरान वेद ठुकराल, रश्मि रस्तोगी, धीरेश गुप्ता, मुकेश पाल, प्रीत ग्रोवर, के के दास,राजकुमार साह, पार्षद एमपी मौर्य, राजेंद्र राठौर, मुकेश रस्तोगी, कैलाश राठौर, मानवेन्द्र राय, राजेश जग्गा, वीनू सिंह, गीता शर्मा, हिमांशु शुक्ला, किरन विर्क,नितेश गुप्ता, शंकर विश्वास, जीतेन्द्र संधू, एनडी शर्मा, एसपी यादव, शम्मी गुप्ता, राधेश शर्मा, मनोज मदान,भीमसेन गुप्ता, मोर सिंह यादव,दीपक दिवाकर, दीपू रस्तोगी, मयंक कक्कड़, राजेंद्र राठौर, डी के गंगवार,आनंद गुप्ता, नन्द गंगवार, किशन पाल, अरुण दीक्षित, आनद सागर, कविता सागर, छात्रपाल राठौर, शिव कुमार, मुकेश मंडल, रामाधारी गंगवार, प्रेमपाल गंगवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.