Friday, September 4, 2026

ट्रांजिष्ट कैम्प की हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर विधायक शिव अरोरा ने परिजनों संग एसपी क्राइम निहारिका तोमर से की मुलाक़ात! विधायक बोले लवजिहादी अशरफ जल्द पकड़ कर भेजा जाये सलाखों के पीछे, हो सख्त कार्यवाही

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विगत दिनों ट्रांजिष्ट कैम्प वार्ड न 2, निवासी ब्रजेश कुमार की 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री घर से बिना बताये गायब हो गई थी जिसकी शिकायत 2 फरवरी ट्रांजिष्ट कैम्प थाने में परिजनों द्वारा की गई थी ओर आशंका भी जताई थी अशरफ नाम का लड़का उसको भगा ले गया है तो वही मामले की जानकारी मिलने पर विधायक शिव अरोरा ने बीते दिनों दूरभाष पर ट्रांजिष्ट कैम्प थाने में तैनात उप निरीक्षक महेश कांडपाल से वार्ता कर इस मामले में लवजिहादी को धरपकड़ करने व हिन्दू नाबालिक बच्ची की सकुशल वापसी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये थे उस समय विधायक क्षेत्र से बाहर थे।

वही इतने दिन बीत जाने के बाद ज़ब परिजनों को कोई राहत नहीं मिली तो विधायक शिव अरोरा नाबालिक बच्ची के परिजनों व हिन्दूवादी कार्यकर्त्ता संग एसएसपी कार्यालय पहुँचे।

जहाँ विधायक शिव अरोरा ने एसपी क्राइम आईपीएस निहारिका तोमर से मुलाक़ात की। विधायक शिव अरोरा ने मुलाक़ात के दौरान कहा बीते 2 फरवरी से बच्ची को लवजिहादी अशरफ बहला फुसलाकर अपने साथ भाग कर ले गया इतने दिन बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली है जबकि देवभूमि उत्तराखंड जहाँ के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी है जिनके कुशल नेतृत्व में राज्य में लव जिहाद लेंड जिहाद की कमर तोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है वही यहाँ का विधायक शिव अरोरा जो लगातार ऐसे जिहादी ताकतों के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठने व सख्त कार्यवाही करवाते रहे। जिसके पूर्व में हुई जितनी इस प्रकार की घटना में जिहादी सलाखो के पीछे है।

वही इस घटना में उस अशरफ जिहादी के परिवार के हौसले इतने बुलंद है की वो हिन्दू नाबालिक बच्ची के परिवार को फ़ोन कर कहता है कार्यवाही मत करवाओ हम लड़की आपके यहाँ पहुंचा देंगे।

निश्चित रूप से ऐसे जिहादियों के परिवार भी सलाखो के पीछे होने चाहिए विधायक शिव अरोरा ने एसपी क्राइम से स्पष्ट कहा हमारी हिन्दू नाबालिक बच्ची की जल्द से जल्द सकुशल वापसी हो ओर जो लोग परिवार को फ़ोन कर रहे उनके खिलाफ भी कार्यवाही होनी चाहिए।

विधायक शिव अरोरा ने चेतावनी देते हुऐ उन अशरफ जैसे जिहादी को चुनौती दी यहाँ रुद्रपुर का विधायक शिव अरोरा है जिसके होते हुऐ रुद्रपुर में लवजिहाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा ओर इस सुनियोजित एजेंडे को चालने वाले जिहादी मानसिकता के लोगो की कमर हमने पहले भी तोड़ने का काम किया है उनके मनसूबे कभी कामयाब नहीं होने देंगे या देवभूमि उत्तराखंड है जहां धर्मरक्षित पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऐसी उत्तराखंड विरोधी ताकतों के खिलाफ लगातार सरकार ने कार्य किया है।इससे पूर्व भी याद होगा ज़ब सुभाष कॉलोनी रुद्रपुर का ऐसा हीं मामला सामने आया था तो बुलडोजर ज़ब उनका घर तोड़ने पहुंचा था उसके कुछ पल में हीं लड़की की सकुशल बरामदगी हो गई थी।

विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से यह मामले में हमको भरोसा है पुलिस उसे लवजिहादी की जल्द गिरफ्तारी करेगी और हिंदू नाबालिग बच्ची को उसके परिवार को सौपेगी।

एसपी क्राइम ने विधायक शिव अरोरा को भरोसा दिया मामले की गंभीरता को देखते हुऐ अलग से टीम बनाकर इस मामले में जल्द से जल्द बच्ची को बरामदगी का प्रयास करेंगे ओर घटना में दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

इस दौरान गौ रक्षा दल जिला अध्यक्ष विराट आर्य, राधे सनातनी,सुनील यादव, मनोज मदान, अनमोल विर्क, मोहित चड्डा, डी के गंगवार, प्रदीप राठौर, मयंक कक्कड़,राज कोली, सुनील यादव व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.