Friday, September 4, 2026

विधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पित, विधायक शिव ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्र

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भीषण गर्मी के बीच आमजन को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने विधायक निधि से विधवानी मार्केट मोड़ पर अम्बेडकर प्रतिमा के निकट स्थापित आधुनिक शीतल जल प्याऊ का फीता काटकर लोकार्पण किया तथा इसे आम जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि जनसुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बाजार क्षेत्र में आने वाले व्यापारियों, राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो, इसी उद्देश्य से यह प्याऊ स्थापित कराया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी ट्रांजिष्ट कैम्प, संजय नगर, डीडी चौक, रमपुरा जैसे विभिन्न प्रमुख स्थानों पर उनके प्रयासों से शीतल जल प्याऊ स्थापित किए जा चुके हैं तथा भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार अन्य स्थानों पर ऐसे जनहितकारी कार्य निरंतर किए जाएंगे।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के दैनिक जीवन को सुविधाजनक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी जनसुविधाएं भी लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाती हैं और इसी सोच के साथ क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने विधायक शिव अरोरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यस्त बाजार क्षेत्र में शीतल जल प्याऊ की स्थापना से हजारों लोगों को प्रतिदिन लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के उपरांत विधायक ने उपस्थित लोगों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी, एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस देवभूमि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, प्रांतीय व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव, राजेश कामरा, इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात खुराना , महामंत्री दिलीप गुगलानी , उपाध्यक्ष इंदर साहनी , कोषाध्यक्ष सोनू अनेजा , सांस्कृतिक मंत्री हरि अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी मयंक माटा रुद्रपुर इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के सरपरस्त राजीव गंभीर,मनीष गोस्वामी , रितांश भाटिया , अभिषेक कुमार एवं दीपक तनेजा, मनोज मदान आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.