भोंपूराम खबरी। लालपुर से महाराजपुर मार्ग के कुछ स्थान पर सड़क के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होने पर आज विधायक बेहड़ द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़क जर्जर अवस्था में पाई गई। इस सम्बन्ध में बेहड़ द्वारा आज लोक निर्माण विभाग के सचिव एवं को भी पत्र प्रेषित कर मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की गई है तथा अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा फोन वार्ता कर नाराजगी प्रकट की गयी|
बेहड़ ने कहा कि जिस तकनीक को विभाग द्वारा दीर्घकालिक (लगभग 20 वर्ष) बताया गया था, इस तकनीक” को राज्य की सर्वोत्तम तकनीक बताया जा रहा था तथा इसी तकनीक द्वारा आगे भी कार्य कराये जा रहे है इस क्रम में शिमला पिस्तौर सडक की प्रारंभ 3 किलोमीटर इसी तकनीक से ग्राम आनंदपुर नगला में 9 किलोमीटर तथा रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प की मुख्य सड़क का भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है महाराजपुर सड़क की अभी से ये दुर्दशा देखकर भविष्य में इन सडकों कि गुणवत्ता पर भी शंका उत्पन्न होती है
बेहड़ ने मांग की है कि उक्त प्रकरण में एक उच्चस्तरीय जांच समिति गठित कर “T.W.T. तकनीक” से निर्मित सभी सड़कों की गुणवत्ता की जांच कराई जाए ताकि स्पष्ट हो सके कि इस तकनीक में ही कमी या ठेकेदार कि लापरवाही के कारण सडक टूटने लगी है अगर तकनीक में कोई कमी है तो आगे इस तकनीक से सड़के न बनवाई जाए यदि कोई और कारण है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए तथा लालपुर–महाराजपुर सड़क की शीघ्र मरम्मत कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।
बेहड़ ने बताया कि इस विषय में पूर्व में दिनांक 6 अप्रैल 2026 को अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया जा चुका है। तथा प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को भी पत्र प्रेषित लिखा गया है।
बेहड़ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत् विधानसभा क्षेत्र किच्छा में एनएच-09 लालपुर से महाराजपुर तक लगभग 1500 मीटर सड़क का निर्माण करीब 20 वर्षों के बाद “T.W.T. तकनीक” (राज्य की सर्वोत्तम तकनीक) से लगभग 2.08 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया था। किन्तु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि निर्माण के एक वर्ष के भीतर ही सड़क कई स्थानों पर टूट गई है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।
तत्पचात विधायक प्रतिनिधि गौरव राज बेहड़ ने भी आज महाराजपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित सड़क के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर विभाग के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ स्थल पर पहुँचकर विस्तृत निरीक्षण किया। अधिकारियों को बेहड़ द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जहाँ-जहाँ सड़क क्षतिग्रस्त हुई है, वहाँ तत्काल प्रभाव से उच्च गुणवत्ता के साथ पुनर्निर्माण कार्य कराया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी। अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह में सडक मरम्मत का कार्य प्रारंभ कराये जाने हेतु आश्वासन दिया |
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य गुरदास कालड़ा,विनोद ठुकराल,परविन्द्र सिंह,अजय खुराना ,नरेश खुराना,शिवम् चिलाना,किशन ठुकराल,मिलन,रवि चावला आदि लोग उपस्थित रहे |




