Friday, September 4, 2026

किच्छा के वार्ड 03 सिसई बंडिया में विधायक बेहड ने की जनसभा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक तिलक राज ने कहा कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र की जनता अब किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो विकास की स्पष्ट सोच रखती है और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है, बेहड ने कहा कि पूर्व विधायक को पूरे 10 वर्षों का समय मिला लेकिन उस दौरान खासकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों को केवल वोट बैंक समझकर गुमराह किया गया और धरातल पर कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ, न सड़कें बनीं, न नालियां बनीं और न ही मूलभूत सुविधाओं पर गंभीरता से काम किया गया,

बेहड़ ने कहा कि इसके विपरीत कांग्रेस सरकार के केवल 4 वर्षों के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्य आज जनता को साफ-साफ दिखाई दे रहे हैं, सड़क, नाली, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं में जो सुधार हुआ है वह कांग्रेस की नीतियों और नियत का प्रमाण है।

आम

बेहड ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है हर विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है, आदमी के विद्युत मीटर नहीं लगाए जा रहे हैं, चार-चार गुना उनके पानी के बिल आ रहे हैं, बिना भ्रष्टाचार के आम आदमी का कोई काम नहीं होता, प्रदेश में लूट-खसूट मची हुई है जमीनों की खरीद फरोकत में लूट हो रही है लेकिन कोई कहने-सुनने वाला नहीं है.

भाजपा के नेताओं द्वारा एस०आई०आर० के नाम पर भी जनता को डराने और भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन जनता सच्चाई समझ चुकी है.

बेहड ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे अभी से वर्ष 2027 की तैयारी में जुट जाएं और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें,

बेहड ने कहा कि पानी के कनेक्शन के नाम पर खास्कार सिसई बंडिया क्षेत्र में गरीब और मेहनतकश लोगों पर भारी भरकम बिल थोपे जा रहे हैं जो सरासर अन्याय है और यदि शीघ्र ही पानी के बिलों में राहत नहीं दी गई तो तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क, नाली, बिजली, पानी और साफ-सफाई से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा और जनता के सहयोग से किच्छा विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

विधायक बेहड ने इस दौरान क्षेत्रवासियों की जन समस्याएं भी सुनी व सभी समस्याओं का निस्तारण कराए जाने हेतु आश्वासन दिया.

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस रिजवान निक्की,निवर्तमान सभासद लियाकत अंसारी, राजेश प्रताप सिंह, गुलशन सिंधी, रामबाबू सिंह, दिलीप सिंह बिष्ट, मुर्तजा अंसारी, लियाकत अली, संतराम जमालुद्दीन, महेन्द्र सिंह, इकबाल अली, सोहेल अंसारी, डाक्टर असलम, फैज अंसारी, विनीत राव, राजू यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी एवं

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.