Saturday, September 5, 2026

मौसम विभाग ने बारिश जारी किया येलो अलर्ट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 मार्च तक प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब हो सकता है। इस दौरान हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

15 मार्च को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई जा रही है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस मौसम के बदलाव से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ सकती है और स्थानीय यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.