भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। जिला पंचायत सभागार में आज नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य सहित सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। सर्वप्रथम ंमुख्य विकास अधिकारी सीडीओ दिवेश साश्नी द्वारा नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य को शपथ ग्रहण करायी गई।
जिसके पश्चात अध्यक्ष अजय मौर्य ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को शपथ ग्रहण करवायी जिनमें हीरा देवी, रीता कफलिया, संगीता राना, अमनदीप कौर,सागर सिंह धामी, अनिमा सिंह, शिल्पी सिंह, मधु राना, आशा देवी, सूरज नारायण, सदफ मलिक, भास्कर सम्भल, सुनीता सिंह, गुरदास कालडा, प्रेम प्रकाश, रेनु गंगवार, दीपा, भावना कोरंगा, सिल्की खेड़ा , रेखा रानी, सुषमा हाल्दार, मोहम्मद फुरकान, जितेन्द्र शर्मा, सीमा कौर, योगेन्द्र सिंह डोबाल,कैलाश रानी शर्मा,बीनू, रूकमणी, सुरेन्द्र कौर, रजनी, नईम अहमद, कामिनी सिंह, मो- हसन, चरनजीत सिंह शामिल है। इससे पूर्व आयोजन स्थल पर पहुंचने पर जिला पंचायत के अधिकारियों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य सहित उपस्थित जिला पंचायत सदस्यों का बुकेट देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी पंकज उपाध्याय, विधायक शिव अरोरा, तिलक राज बेहड़, त्रिलोक सिंह चीमा, आदेश चौहान, मेयर विकास शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, मनोज पाल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, शैलेन्द्र मोहन सिंघल, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, अमित नारंग, र्प्रीत ग्रोवर, रश्मि रस्तोगी, सीमा, गौरव खुराना, सुरेश कोली, हरीश मुंजाल, ब्लॉक प्रमुख सीमा गौतम, जितेन्द्र गौतम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




