Saturday, September 5, 2026

मेडिकल दुकान स्वामी की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी के मेडिकल स्टोर स्वामी ने जहर खाकर जान दे दी। बैंक का लोन बढ़ और कर्ज से परेशान होकर यह कदम प्रथम दृष्टि से प्रतीत हो रहा है? पुलिस सूत्रों के मुताबिकहल्द्वानी के मेडिकल स्टोर संचालक ने जहर खाकर जान दे दी। प्रथम दृष्टया उनके कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। कुसुमखेड़ा के रुद्र विहार निवासी 45 वषींय प्रकाश चंद्र महतोलिया के घर पर अचेत अवस्था में पड़े होने की मुखानी थाना पुलिस को सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लोगों से जानकारी ली। पता चला कि मृतक यहां अकेले रहता था, बीती आठ अप्रैल को उसकी पत्नी से आखिरी बार बात हुई थी। प्रकाश की पत्नी पिथौरागढ़ में गेस्ट टीचर के पद पर तैनात हैं, उनका पुत्र भी उन्हीं के साथ रहता हैशुक्रवार को वे लौटे और उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो प्रकाश फर्श पर अचेत मिला। प्रकाश के मुंह से झाग व कमरे पर उल्टी की थी। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि प्रकाश पर बैंक का लोन बढ़ गया था और वह कर्ज से परेशान था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, शनिवार को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.