Saturday, September 5, 2026

पत्रकार अजीम खान का आकस्मिक निधन, मीडिया जगत में शोक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। सरल हृदय के धनी, मिलनसार, मृदभाषी पत्रकार अजीम खान का आकस्मिक निधन हो गया। पत्रकार अजीम 48 वर्ष के थे। उनके निधन के दुखद समाचार से मीडिया जगत में शोक छा गया। दोपहर बाद उनके जनाजे को सपुर्द खाक किया गया।

मोहल्ला अल्ली खां निवासी अजीम ने अपने हंसमुख स्वभाव से पत्रकारिता जगत में अपना एक स्थान बनाया था। पिछले तीन दिनों से वह अपनी ससुराल मुंडापांडे गए हुए थे। शनिवार रात अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी दुखद मृत्यु हो गई। उनके शव को काशीपुर लाया गया। जहां जौहर की नमाज के बाद उनके जनाजे को दफन कर दिया गया। काशीपुर मीडिया सेंटर से जुड़े पत्रकारों और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। स्व. अजीम के बड़े भाई रफी खान भी वरिष्ठ पत्रकार हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.