Friday, September 4, 2026

महिला की चेन छीनने में एमबीबीएस छात्र गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में बंगापानी के तोली गांव में महिला की चेन छीनने के आरोप में पुलिस ने हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र और एक महिला को गर्जिया पुल के पास से गिरफ्तार किया है। छात्र के साथ गई महिला मेडिकल प्रोफेशन ने जुड़ी बताई जा रहा है। पुलिस ने छीनी गई चेन बरामद कर ली है।

पुलिस को दी तहरीर में 38 वर्षीय ममता देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से सरसों निकालने खेत जा रही थी। सड़क किनारे बाइक पर खड़े एक युवक और युवती ने नेटवर्क न होने की बात कहते हुए मोबाइल फोन मांगा। 50 मीटर पैदल चलने के बाद युवक ने ममता को बलपूर्वक पकड़ और साथ आई युवती ने गले से सोने की दो मालाएं छीन लीं। महिला का दावा है कि माला का वजन एक से डेढ़ तोला तक है। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि आरोपी युवक 25 वर्षीय सन्नी सिंह थाना मियांवाली नगर पश्चिमी विहार, दिल्ली है जबकि 23 वर्षीय युवती हिमानी बोरा हल्द्वानी की निवासी है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.