Friday, September 4, 2026

कल्याणी नदी की सफाई का महापौर विकास शर्मा ने किया निरीक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मानसून को देखते हुए नगर निगम रुद्रपुर द्वारा कल्याणी नदी की व्यापक सफाई के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का महापौर विकास शर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और अभियान को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर ने अभियान की निगरानी कर रहे एसआई आशीष शर्मा से सफाई कार्य की प्रगति, मानव संसाधन की तैनाती सहित अभियान की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नदी की सफाई में जुटे सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उनका परिश्रम शहर को सुरक्षित और स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल सफाई अभियान चलाना नहीं, बल्कि बरसात के दौरान जलभराव जैसी गंभीर समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इसी सोच के साथ शहर के सभी प्रमुख नदी-नालों और नालियों की नियमित सफाई लगातार कराई जा रही है, ताकि वर्षा जल का निर्बाध निकास हो सके और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

महापौर ने कहा कि कल्याणी नदी प्रत्येक वर्ष भारी वर्षा के दौरान उफान पर आकर आसपास की कई बस्तियों में जलभराव और नुकसान का कारण बनती रही है। इस चुनौती को देखते हुए नगर निगम ने इस वर्ष मानसून से पहले ही नदी की व्यापक सफाई कराई थी। बारिश और गाद जमा होने के कारण अब दोबारा विशेष अभियान चलाकर नदी के प्राकृतिक प्रवाह को सुचारु बनाया जा रहा है, जिससे संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति को काफी हद तक रोका जा सके।

महापौर ने कहा कि शहर में जलभराव की स्थायी समस्या के समाधान के लिए ड्रेनेज मास्टर प्लान की प्रक्रिया पर काम शुरू चुका है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के धरातल पर उतरने के बाद रुद्रपुर को वर्षों से चली आ रही जलनिकासी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों स्तरों पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है।

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नगर निगम का संकल्प है कि रुद्रपुर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और जलभराव मुक्त शहर बनाया जाए। इसके लिए सभी विकास कार्य पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और बेहतर आधारभूत संरचना के निर्माण में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक योजना का उद्देश्य आम नागरिक के जीवन को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर बनाना है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.