Tuesday, September 15, 2026

नीलकंठ धाम के विकास और धार्मिक आयोजनों के लिए अमित अरोड़ा ‘बॉबी’ बने समन्वयक, महापौर विकास शर्मा ने की घोषणा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। नीलकंठ धाम में होने वाले आगामी धार्मिक आयोजनों और प्रस्तावित ‘शिव कॉरिडोर’ के निर्माण कार्यों को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के विशेष निवेदन पर महापौर विकास शर्मा ने शहर के प्रतिष्ठित और कर्मठ समाजसेवी अमित अरोड़ा ‘बॉबी’ को नीलकंठ धाम के आयोजनों एवं शिव कॉरिडोर के लिए समन्वयक घोषित किया है।

एक विशेष कार्यक्रम के दौरान महापौर विकास शर्मा ने कहा कि नीलकंठ धाम को एक भव्य और दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। महापौर ने जोर देकर कहा कि उनकी यह प्रबल इच्छा है कि इस प्रोजेक्ट को इस प्रकार तैयार किया जाए कि दूर-दूर से श्रद्धालु और पर्यटक यहां विशेष रूप से दर्शन के लिए आएं।

महापौर ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि अमित अरोड़ा ‘बॉबी’ अपनी सक्रियता और सेवाभाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अमित अरोड़ा ‘बॉबी’ इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और धाम के निर्माण कार्यों तथा चंदे की व्यवस्था से लेकर सभी धार्मिक आयोजनों को सुचारू रूप से संचालित कराने में अहम भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने इस घोषणा का जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया और नवनियुक्त समन्वयक अमित अरोड़ा ‘बॉबी’ का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने नवरात्रि के पावन पर्व पर लगने वाली माता की चौकियों और अन्य आयोजनों की रूपरेखा पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के  अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री सुशील गाबा, कोषाध्यक्ष सीए अमित गंभीर, समन्यवयक राजेश छाबड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, उपाध्यक्ष देवी शंकर अग्रवाल, विजय अरोरा, हरीश अरोरा, महावीर आजाद, सचिव अमित अरोरा बोबी, राकेश सुखीजा, अशोक गुम्बर, डायरेक्टर सुभाष खंडेलवाल आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.