Saturday, September 5, 2026

बिजली के टूटे तार से भीषण आग, 6 दोपहिया वाहन जलकर खाक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सरोवर नगरी नैनीताल में बीडी पांडे अस्पताल के समीप देर रात बिजली का तार टूटने से भयंकर आग लग गई, जिसमें तीन स्कूटी और तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के पास एक गैराज में खड़े सभी दोपहिया वाहन आग की चपेट में आ गए। घटना देर रात से तड़के सुबह के बीच हुई।

अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि तेज हवा के कारण विद्युत लाइन टूटकर नीचे खड़े वाहनों पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। फायर सर्विस की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जले हुए सभी वाहन टैक्सी बाइक थीं, जो आसपास के लोगों की थीं। आगजनी से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.