Friday, September 4, 2026

प्रस्तावित भारत बंद के समर्थन से अनेक दवा विक्रेता असहमत, दुकाने खोलने का लिया निर्णय

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर । नगर के अनेक थोक व रिटेल दवा विक्रेताओं ने ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स द्वारा ऑनलाइन दवा की बिक्री बंद करने, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट के नाम पर नकली दवाइयों का कारोबार करने के विरोध में किए जा रहे आंदोलन का जहां समर्थन किया है तो वहीँ उन्होंने जनहित में देशव्यापी दुकानें बंद करने के प्रस्ताव पर असहमति व्यक्त करते हुए मेडिकल स्टोर खोलने का निर्णय लिया है।

इस संदर्भ में अनेक दवा विक्रेताओं ने उपजिलाधिकारी व औषधि निरीक्षक रुद्रपुर को ज्ञापन सौंपकर उनसे दवा वितरण कार्य को बाधा रहित बनाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि वह रुद्रपुर के दवा विक्रेता हैं। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट्स की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हैं। किन्तु व्यापक जनहित व भौगोलिक विशेष परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए वह अपनी दुकानें बंद नहीं करना चाहते हैं। वह संगठन की उक्त मांगों की पूर्ति हेतु दिनांक 20 मई को अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे, जिससे कि हमारी मांग सरकार तक पहुंचे, परन्तु दवाओं के अभाव में किसी भी मरीज को कोई असुविधा या जनहानि न हो। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कुछ विरोधाभाषी जबरन उनकी दुकानों को बंद कराने का प्रयास कर सकते हैं, जिससे उनके कार्य में बाधा तथा आम जनमानस को असुविधा होने की संभावना है। अतः उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही कर दवा विक्रेताओं के हितों एवं आम जनता की सुविधा की रक्षा करने की जाए, जिससे कि वह सुरक्षित व शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कर सकें। ज्ञापन देने वालों में हरीश मुंजाल, राजकुमार हुड़िया, सुमित खुराना, संजीव कुमार, रुशील अरोड़ा, चेतन कुमार, अमित छाबड़, सुशान्त रंग, राणा प्रताप, महेंद्र सिंह, अशोक, मुनिराज, राजेश कुमार, कुलदीप कुमार, शैलेन्द्र गंगवार, छत्रपाल सैनी, अजय राजपूत आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.