Friday, September 4, 2026

यहां पत्थरबाज के उपद्रव से कई परिवार भयभीत। रात में गश्त पर लोग

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड के नैनीताल में अनजान पत्थरबाज के उपद्रव से कई परिवार भयभीत। स्थानीय लोगों ने गश्त कर पत्थरबाज को चुनौती दी। पत्थरबाज टीन की छत में पत्थर मार अपना खौफ जमा रहा है।

 

नैनीताल के मेविला, जिला पंचायत, सीमेंट हाउस, जीवाजी कॉटेज आदि क्षेत्रों में अनजान व्यक्ति लगातार पत्थर मार रहा है। पिछले 11 दिनों से लगातार पत्थरबाजी की घटना हो रही है। पत्थरबाज रात 8 बजे से 11 बजे के बीच मारे जा रहे हैं।

जिला न्यायालय में डी.जी.सी.रिवेन्यू अधिवक्ता राजेश चंदोला ने बताया कि उनके घर में लगातार पत्थरों की बरसात आने के बाद

जीवाजी कंपाउंड स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास, स्टाफ क्वाटर, कुर्मांचल होटल, होटल प्रिम रोज, गोदाम आदि में पत्थर मारता है उपद्रवी। पत्थर बिड़ला स्कूल रोड में सीमेंट हाउस के पास से जिला पंचायत की जंगल भूमि से मारे जा रहे हैं। कहा कि पुलिस को पहले मौखिक शिकायत की गई जिसके बाद वो केवल एक दिन आई।

लिखित शिकायत के बाद पुलिस को कई बार सूचित किया लेकिन कोई नहीं आया। क्षेत्रवासियों ने बीती 15 जुलाई की रात 112 में फोन किया, तो दो जवान पहुंचे लेकिन तब तक पत्थरबाजी शांत हो चुका था। लगातार शिकायतों के बाद, दो कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

मलुवे के वेस्ट से छांटे गए पत्थर, टाइल्स, सीमेंट आदि को फैंक रहा है अज्ञात पत्थरबाज।क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.