Friday, September 4, 2026

खटीमा में करंट से नर हाथी की मौत, खेत स्वामी गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। खटीमा रेंज के उत्तरी बनबसा कंपार्टमेंट नंबर-5 से सटे क्षेत्र में एक नर हाथी मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई गई है।

रविवार को शारदा नहर किनारे सुरंग के पास स्थित एक खेत में करीब 10 से 15 वर्ष आयु का नर हाथी मृत मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन बीट आरक्षी दीपू सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

रेंजर हरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में वन कर्मियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही रोक दी। इसके बाद हाथी के शव और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया गया ताकि साक्ष्यों को सुरक्षित रखा जा सके।

वन विभाग ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी दौलत राम को न्यायालय में पेश कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.