Saturday, November 28, 2026

यहां हुआ बड़ा सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत,सूची जारी कई घायल।।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। शनिवार को थाना रिखणीखाल पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिखणीखाल से लगभग 25 किलोमीटर आगे कलवाड़ी गांव के समीप एक इको वाहन (संख्या- UK 15 TA 2152) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गया है जो रिखणीखाल से भंगलवाड़ की तरफ जा रहा था जिसमें कुल 12 व्यक्ति सवार थे।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना रिखणीखाल पुलिस एवं SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं तथा त्वरित कार्रवाई कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान अब तक 04 घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं कुल 08 व्यक्तियों की इस सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की पुष्टी हुई है सभी मृतकों के शवों को खाई से निकाल दिया गया है। घायल सभी व्यक्तियों को भी एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र रिखणीखाल पहुंचाया गया है।

नाम पता मृतक

1- कान्ति देबी पत्नी दिनेश चन्द्र निवासी भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष

2-रेखा देबी पत्नी प्रेम सिंह निवासी भंगलवाड़ उम्र 42 वर्ष

3- अनिल देबराडा पुत्र जयानन्द भंगलवाड़ उम्र 48 वर्ष ( चालक)

4- सुमित्रा देबी पत्नी रमेश सिह पता भंगलवाड़ उम्र 50 वर्ष

5- सुनीता देबी पत्नी मदन सिह पता भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष

6-धनेश्वरी देबी पत्नी किशन चन्द्र फता भंगलवाड़ उम्र 46 वर्ष

7- सरोजनी देबी पत्नी मोहन सिंह निवासी भंगलवाड़ उपरोक्त उम्र 38 वर्ष

8- रजनी देबी पता भंगलवाड़ उम्र 25 वर्ष

नाम पता घायल

1- शशी देबी पत्नी गजेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 35 वर्ष

2- शकुन्तला देबी पत्नी महेन्द्र सिंह पता भंगलवाड़ उम्र 45 वर्ष

3- जगदीश सिंह पुत्र भोपाल सिंह निवासी भंगलवाड़

4- सत्यवती देबी पत्नी जगदीश पता भंगलवाड़ उम्र 36 वर्ष

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.