Saturday, September 5, 2026

महेंद्र भट्ट फिर बनेंगे उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष! आज सिर्फ उन्होंने ही किया नामांकन दाखिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड भाजपा संगठन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आज पार्टी मुख्यालय में सम्पन्न हो गई, जिसमें राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने निर्विरोध रूप से अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। पार्टी की ओर से यह प्रक्रिया आगामी प्रांतीय परिषद बैठक में औपचारिक अनुमोदन के बाद पूर्ण मानी जाएगी।

महेंद्र भट्ट फिर बनेंगे उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष! आज सिर्फ उन्होंने ही किया नामांकन दाखिल

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले नामांकन प्रक्रिया के दौरान श्री भट्ट ने 5 सेटों में नामांकन पत्र भरे, जिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, अल्मोड़ा सांसद अजय भट्ट सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रस्तावक के रूप में हस्ताक्षर किए। चुनाव अधिकारी खजान दास ने प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी और बताया कि महेंद्र भट्ट एकमात्र उम्मीदवार के रूप में सामने आए हैं, जिनके नाम की घोषणा कल केंद्रीय पर्यवेक्षक हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में की जाएगी।

संगठनात्मक चुनाव के तहत राष्ट्रीय परिषद के लिए भी 8 वरिष्ठ नेताओं के नामांकन दर्ज किए गए, जिनमें कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, संसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, संसद अजय भट्ट, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह और राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी शामिल हैं। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यालय में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस पूरी चुनाव प्रक्रिया में सह चुनाव अधिकारी पुष्कर काला, मीरा रतूड़ी, राकेश गिरी तथा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे। अब कल आयोजित होने वाली प्रांतीय परिषद बैठक में महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के नामों पर मुहर लगाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.